प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की तस्वीरें आ चुकी हैं । सगाई और रोका की रस्म के दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे । इस रस्म में प्रियंका और निक के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए । यहां तक कि प्रियंका ने अपनी सगाई की भनक तक किसी को नहीं लगने दी ।
प्रियंका चोपड़ा से दो कदम आगे हैं उनकी सास, खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी रह जाएं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई से पहले पंडित, केटरर, गिफ्ट और मेहमानों को प्रियंका के मुंबई स्थित घर में जाते देखा गया था । पंडितों ने बताया कि उन्होंने गणपति की पूजा कराई और सगाई हुई या नहीं, ये उन्हें नहीं पता । प्रियंका के घर पर इतना बड़ा फंक्शन था लेकिन अभी तक किसी ने भी इसकी जानकारी नहीं दी।
A post shared by 🖤 Wedding ❤ Beauty 💚 Fun (@afghantradition) on
सगाई के दौरान प्रियंका के घर पर काफी कड़ी सिक्योरिटी थी । अंदर क्या चल रहा था किसी को नहीं पता था । सगाई की रस्म के एक दिन पहले निक के पैरेंट्स डेनिस मिलर और पॉल केविन मुंबई पहुंचे थे । सगाई की कुछ तस्वीरों में निक के पैरेंट्स ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए ।
A post shared by SnehZala (@snehzala) on
निक की मां ने अपनी बहू प्रियंका के कहने पर सलवार-सूट पहना । निक के पिता भी सफेद कुर्ते में नजर आए । सी-ग्रीन कलर के सूट में प्रियंका की सास उनसे कम नहीं लग रही थीं । रोका सेरेमनी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पिंक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंचीं ।
खबर है कि शाम को प्रियंका और निक की ओर से मुंबई के सबरबन होटल में एक खास पार्टी का आयोजन किया गया है । इस पार्टी में उद्योग और बॉलीवुड जगत की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है । इस पार्टी का थीम वेस्टर्न रखा गया है ।