फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने भारत पहुंचे निक, पीएम मोदी को शादी का भेज सकते हैं न्यौता

Thu, 22 Nov 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas reached India Priyanka Chopra may Invite Prime Minister Narendra Modi in wedding
priyanka and nick - फोटो : amar ujala

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में महज कुछ ही दिन बचे हैं। शादी की तैयारियां जोधपुर में जोरों शोरों से चल रही हैं तो वहीं निक जोनस भी देसी गर्ल से ब्याह रचाने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। हालांकि प्रियंका अभी दिल्ली में फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका और निक अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेज सकते हैं। 

Nick Jonas reached India Priyanka Chopra may Invite Prime Minister Narendra Modi in wedding
Priyanka and Nick - फोटो : twitter

भारत के लिए रवाना होने से पहले निक की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में निक हाथ में कई सारे शॉपिंग बैग पकड़े हुए दिखाई दिए। इन शॉपिंग बैग में क्या है इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना तय है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए कुछ सरप्राइज जरूर हो सकता है। न्यूयॉर्क से रवाना होते ही निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्लेन के अंदर शूट किया वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने लिखा था - 'फिर मिलेंगे न्यूयॉर्क'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

See you later NYC...

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

Nick Jonas reached India Priyanka Chopra may Invite Prime Minister Narendra Modi in wedding
priyanka, nick - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। हालांकि इन दोनों की शादी की तारीख का अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी करेंगे। शादी की रस्में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेंगी। यह दोनों जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां तो पैलेस पर शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए दिखाई दी थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas reached India Priyanka Chopra may Invite Prime Minister Narendra Modi in wedding
madhu chopra - फोटो : twitter

मधु चोपड़ा जोधपुर में इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं, मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं। मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।'

विज्ञापन
Nick Jonas reached India Priyanka Chopra may Invite Prime Minister Narendra Modi in wedding
umaid bhawan - फोटो : twitter

वैन्यू पर मौजूद रिपोर्टर ने जब प्रियंका की शादी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।' आपका बता दें, प्रियंका के हाल ही में गोद भराई, बैचलर और दिवाली पार्टी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस पार्टी में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल थीं। फिलहाल यह देखना होगा कि प्रियंका की शादी दीपवीर जैसी लाइमलाइट बटोर पाती है या फिर नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed