प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और फिर शादी कर एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सगाई से शादी तक या फिर हनीमून की तस्वीरों तक, यह दोनों सितारे प्यार का इजहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों निक जोनस अपने भाइयों के साथ टूर पर हैं। खास बात है कि इस यात्रा में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी हैं। निक जोनस का भाइयों के साथ कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक प्रियंका को प्यार भरा इशारा कर रहे हैं।
कॉन्सर्ट के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा को ऐसे रोमांटिक इशारे करने लगे निक, सामने मौजूद थीं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक जोनस (Nick Jonas) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक प्रियंका चोपड़ा को इशारों इशारों में 'आई लव यू' कह रहे हैं। खास बात है कि वीडियो में प्रियंका के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि निक को ऐसा इशारा करता देख प्रियंका और उनकी मां हंसने लगती हैं। निक के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
A post shared by NP Globaldomination (@nplegacy) on
इस म्यूजिक कॉन्सर्ट के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर हैं। वीडियो में निक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले निक प्रियंका के साथ अपने भाई जो की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। यह पार्टी न्यूयॉर्क में थी। बॉन्ड थीम पर ये पार्टी रखी गई थी। पार्टी में हर किसी ने बॉन्ड थीम के हिसाब से ही कपड़ों का चयन किया। इस बीच प्रियंका और निक भी काले रंग की ड्रेस में नजर आए थे।
A post shared by NP Globaldomination (@nplegacy) on
इस मौके पर निक ने काले रंग का सूट पहना हुआ था तो वहीं प्रियंका काले रंग की पारदर्शी ड्रेस पहने हुई थीं। प्रियंका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों पाकिस्तानी महिला के सवाल को लेकर सुर्खियों में रही थीं। यह आयोजन लॉस एंजेलिस में हुआ था। इस आयोजन में पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी एक्टर बोला- प्रियंका-दीपिका को देख उल्टी आती है, यूजर बोला- कम से कम हम भिखारी तो नहीं
महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।'
यह भी पढ़ें:- जेठ की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, हाथ थामे नजर आए निक जोनस