{"_id":"5d313ab48ebc3e6c926ac2e7","slug":"nick-jonas-wishes-priyanka-chopra-with-shared-her-saree-look-on-social-media-said-i-love-you-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ऐसी तस्वीर शेयर कर लिखा-'आई लव यू बेबी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ऐसी तस्वीर शेयर कर लिखा-'आई लव यू बेबी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन केे इस खास मौके पर बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के कई सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
2 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की साड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत साड़ी में और आंखों में चश्मा लगाए नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद प्यारभरा कैप्शन भी लिखा।
उन्होंने लिखा- मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक। निक जोनस की इस तस्वीर को उनके और प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया। बॉलीवुड में उन्होंने द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसबंर में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फर्क है। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की तो वह लंबे समय बाद जल्द बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म का नाम द स्काई इज पिंक है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।