{"_id":"5d303d278ebc3e6d1c214e94","slug":"arjun-rampal-and-girlfriend-gabriella-demetriades-blessed-with-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शादी से पहले ही बेटे को दिया जन्म, अस्पताल पहुंचीं बेटियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शादी से पहले ही बेटे को दिया जन्म, अस्पताल पहुंचीं बेटियां
Fri, 19 Jul 2019 03:24 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है । इस खबर को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है । इसके बाद से फैंस अर्जुन और ग्रैबिएला को बधाई दे रहे हैं ।
gabriella demetriades and arjun rampal
- फोटो : bccl
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, ग्रैबिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है । उस वक्त ग्रैबिएला के साथ अर्जुन रामपाल भी थे । ग्रैबिएला को कल यानी बुधवार को अस्पताल ले जाया गया था । गुरुवार सुबह भी अर्जुन और ग्रैबिएला को साथ देखा गया ।
Congratulations @rampalarjun on the arrival of your bundle of joy! God bless! ❤️ pic.twitter.com/vWsPGMfLGY
— Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) July 18, 2019
arjun rampal
- फोटो : social media
ग्रैबिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं । बता दें कि अर्जुन रामपाल की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं । ये अर्जुन की पत्नी मेहर की बेटियां हैं । अर्जुन और मेहर ने पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा कर दी थी । इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं । हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हो पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal
- फोटो : social media
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'माहिका और मायरा ने ग्रैबिएला को अपना लिया है । मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी बेटियां उसे परिवार की तरह अपना लें । मैं खुशनसीब हूं कि वो दोनों मेरी बेटियां हैं ।' प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन ने ग्रैबिएला का बहुत ख्याल रखा । दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था ।
विज्ञापन
arjun rampal
- फोटो : social media
अर्जुन ने ग्रैबिएला के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी । गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पार्टी में अर्जुन और गैब्रिएला ने एक जैसे कपड़े पहने थे। अर्जुन ने बेबी शॉवर का सारा अरेंजमेंट खुद ही किया था । पार्टी में अर्जुन की बेटियां नहीं पहुंचीं थीं ।