{"_id":"5b4f261e4f1c1bbd298b4962","slug":"nidhhi-agerwal-called-her-rumoured-boyfriend-cricketer-kl-rahul-bro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस एक्ट्रेस से थी केएल राहुल के अफेयर की खबरें उसी ने कह दिया 'भाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस एक्ट्रेस से थी केएल राहुल के अफेयर की खबरें उसी ने कह दिया 'भाई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
kl rahul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल का नाम पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से जोड़ा जा रहा है। खबर थी कि फिल्म मुन्ना माइकल फेम एक्ट्रेस निधी अग्रवाल और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे के साथ डेट पर गए। दोनों रेस्त्रां में साथ लंच करते देखे गए। यही नहीं, एक्ट्रेस मैच देखने स्टेडियम भी गई थी और क्रिकेटर को चियर-अप करते भी देखी गई है।
rahul and niddhi
लेकिन निधि अग्रवाल के एक पोस्ट ने दोनों की अफेयर की खबरों पर विराम लगा दिया है। निधि ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ऑल द बेस्ट ब्रो। निधि के इस पोस्ट के बाद से ही लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। हालांकि निधि के चीयरअप के बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
kl rahul and niddhi agerwal
इससे पहले केएल राहुल ने भी टेलीविजन शो के माध्मय से अपने और निधि के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि निधि पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उन्होंने टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'मुन्ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ असर नहीं छोड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
niddhi agerwal
इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। निधी अग्रवाल भी इन दिनों लंदन में अपनी दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद हैं। इसी दौरान दोनों को साथ देखा गया था जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी।
विज्ञापन
के एल राहुल
- फोटो : IPL
बता दें कि राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन में राहुल के बल्ले से जमकर रन बरसे। हालांकि वह अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को चैंपियन नहीं बना पाए मगर अपनी बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना गए।