{"_id":"5e12159a8ebc3e879f4a9a17","slug":"nikamma-actor-abhimanyu-dasani-attend-college-fest-with-shirley-setia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरो ने समझाए निकम्मे लोगों से निपटने के मंत्र, अपनी हीरोइन के साथ पहुंचे कॉलेज फेस्ट में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरो ने समझाए निकम्मे लोगों से निपटने के मंत्र, अपनी हीरोइन के साथ पहुंचे कॉलेज फेस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया की अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी मार्शल आर्ट के ज्ञाता हैं। उन्होंने इसकी अच्छी खासी ट्रेनिंग ली है। मुंबई में एक कॉलेज महोत्सव के दौरान वह छात्रों को अपने बचाव के लिए लड़ाई के कुछ दांव पेंच सिखाते हुए नजर आए।
अभिमन्यु और पॉप सिंगर शर्ली सेतिया अपनी आने वाली फिल्म 'निकम्मा' को लेकर चर्चाओं में हैं। रविवार को उन्होंने एक कॉलेज महोत्सव में एक अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों की उपस्थिति से कॉलेज के छात्र और छात्राओं में जोश भर गया और वे सब अभिमन्यु और शर्ली से मिलने के लिए उत्साहित होने लगे। लोगों में अपने लिए ऐसा उत्साह देखकर दोनों कलाकार बहुत खुश हुए।
इसी बीच कॉलेज के कई छात्र गायिका शर्ली को अपनी बातों से लुभाते नजर आए, साथ ही कइयों ने उन्हें प्रेम प्रस्ताव भी दिया। उधर अभिमन्यु अपनी कला का कौशल दिखाने में मस्त रहे। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा का प्रमोशन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में निकम्मे लोगों से निपटने के तरीके बताए। अभिमन्यु एक्शन में बहुत अच्छे हैं तो उन्होंने लड़कों के सामने एक्शन के कुछ नमूने पेश करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसी दौरान दोनों कलाकारों ने अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया, और कुछ यादें और मजेदार किस्से कॉलेज के छात्र और छात्राओं के बीच साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेता अभिमन्यु दसानी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अभिमन्यु और शर्ली अपनी आने वाली फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो पूरी तरह निकम्मा है। पर, उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे हालात पैदा होते हैं, जो जीवन के प्रति उसका नजरिया ही बदल देते हैं। फिल्म एक्शन, इमोशंस, कॉमेडी व थ्रिल से भरी हुई है। बात अगर अभिनेत्री शर्ली सेतिया की करें तो वह एक पेशेवर गायिका हैं और यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले वह सोशल मीडिया पर अपने गानों से सनसनी फैला चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।