हरियाणा के बल्लभगढ़ में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े हत्या का विरोध पूरे देश में देखने को मिल रही है। एक तरफ इस हत्याकांड पर जहां राजनीति शुरू हो गई है। वहीं हर कई घटना की कड़े शब्दों में आलोचना भी कर रहा है। बॉलीवुड के भी कई सितारों ने निकिता तोमर की हत्या पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Nikita Tomar murder case: बॉलीवुड के सितारों का हत्यारे तौसीफ पर फूटा गुस्सा, निकिता तोमर के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट पर घटना की आलोचना करते हुए लिखा, 'बहुत डरावना, पुरुष प्रधान समाज को सहमति लेना जहर क्यों लगता है? खुशी है कि तौसीफ पकड़ा गया,' वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा, 'हैरान करने वाला, मेरा मानना है कि सजा भी इतनी ही दर्द भरा होनी चाहिए, निकिता के लिए न्याय।'
Horrifying! #consent is so hard for a toxic masculine mindset to understand! Glad accused Touseef is arrested. Maybe frothing Bhakts should address questions abt this brutal killing & ques of law & order to Khattar govt. Shameful!! #justiceforNikitaTomar https://t.co/AHHTHLoDJa Shocking. I hope his punishment is as swift and more painful. #justice4Nikita https://t.co/CdEj1HBbuq
अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्विटर पर लिखा, 'निकिता की बहादुरी रानी लक्ष्मीबाई या पद्मावती से कम नहीं है। जिहादी हत्यारा उसे साथ ले जाना चाहता था। वह चाहती तो उसके साथ जा सकती थी लेकिन उसने मरना पसंद किया। देवी निकिता हर हिंदू महिला के लिए गर्व और सम्मान की तरह है।' वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।
Nikita’s bravery is no less than Rani LaxmiBai or Padmavati, jihadi murder was obsessed with her he kept asking her to come with her if she wanted to live she could have given in to his lust she chose to die instead, Devi Nikita rose for every Hindu woman’s dignity and pride. https://t.co/nY0jzKFUmD
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 28, 2020
भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'निकिता तोमर को स्टाल्क करने वाले तौसीफ ने उसे मार दिया। बहुत गहरा सदमा लगा है। इस बात से आराम मिला है कि खूनी पकड़ा गया और उसे जल्द ही कड़ी सजा मिलेगी।' इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने निकिता तोमर की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार(26 अक्तूबर) शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
मुख्य आरोपी का नाम तौसीफ बताया जा रहा है, जो निकिता तोमर को पहले से जानता था। इस पूरे मामले में पुलिस मे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बुधवार रात को पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इस आरोपी ने हत्यारोपी तौसीफ को देशी कट्टा उपलब्ध कराया था।
पढ़ें: विज्ञापन फिल्मों के नामी निर्देशक अनिल नायडू का निधन, बनाई थीं अमिताभ बच्चन और अक्षय की ये फिल्में