बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अभिनेत्री का जन्म 18 फरवरी 1933 को हुआ था। निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। यह नाम उन्हें अपने दादा और दादी से मिला था। अभिनेत्री के दादा ने उन्हें नवाब नाम दिया था। वहीं दादी ने नवाब के आगे बानो लगा दिया था। निम्मी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां वाहिदान एक अभिनेत्री होने के साथ साथ गायिका भी थी और उनके पिता अब्दुल हकीम मिलिट्री में कांट्रेक्टर थे। निम्मी 50 और 60 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री थीं।
Nimmi: निम्मी की खूबसूरती के आगे मधुबाला थीं फेल, गहरी दोस्ती, प्यार, तकरार कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड में सफर
फिल्म बरसात से करियर में आया उछाल
निम्मी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बरसात से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नरगिस नजर आई थीं। हालांकि निम्मी को दूसरी लीड एक्ट्रेस का किरदार मिला था। फिल्म में निम्मी के अपोजिट प्रेम नाथ को कास्ट किया गया था। फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में निम्मी के करियर में उछाल आया था। निम्मी को सभी निर्देशकों और अभिनेताओं ने इस फिल्म में नोटिस किया था। बरसात की सफलता के बाद निम्मी को फिल्मों के तमाम ऑफर मिले।
तमाम हिट फिल्मों में किया काम
निम्मी ने बॉलीवुड करियर में तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म बरसात के अलावा बावरा, और देव आनंद के साथ फिल्म सजा, आंधियां जैसी फिल्मों की थीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे दिलीप कुमार के साथ दीदार, अमर, शमा, चार दिल चार रहन जैसी फिल्मों में काम किया था।
Shehzada Box Office: पठान के बाद बॉक्स ऑफिस को मिला शहजादा, फ्री टिकट में कार्तिक की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
मुझे दान में पति नहीं चाहिए
निम्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म अमर के दौरान उनकी मधुबाला से गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के कारण वह अक्सर अपने मन की बातें एक दूसरे साझा किया करती थी। इस दौरान निम्मी अक्सर दिलीप कुमार को लेकर मधुबाला से बात किया करती थी। जिस पर मधुबाला को शक था कि शायद निम्मी दिलीप को पसंद करती हैं। मधुबाला ने दिलीप कुमार को लेकर निम्मी से सवाल किया क्या तुम उनको लेकर वही महसूस करती हो जो मैं करती हूं, अगर ऐसा है तो मैं तुम्हारे लिए उन्हें छोड़ दूंगी। जिस पर निम्मी बेहद हैरान रह गई थी और उन्होंने हंसते हुए मधुबाला को जवाब दिया कि मुझे दान में पति नहीं चाहिए।
इन चीजों को देख कोसों दूर भागते हैं आपके चहेते स्टार्स
50 फिल्मों में किया काम
निम्मी ने 4 दशक के लंबे बॉलीवुड करियर के दौरान 50 फिल्मों में काम किया है। इसके बाद निम्मी ने फिल्मी दुनिया से हमेशा के लिए ब्रेक ले लिया था। साल 2020 में 25 मार्च को निम्मी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Raveena Tandon: पिता को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात