फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि किशन के सपोर्ट में उतरे भोजपुरी सितारे, निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने साधा जया बच्चन पर निशाना

Thu, 17 Sep 2020 12:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Nirahua and Amrapali Dubey Supports Ravi Kishan Targets Jaya Bachchan Over Bollywood Drug Controversy
आम्रपाली दुबे, रवि किशन, निरहुआ - फोटो : Instagram: @amrapalidubey @ravikishan @nirahua

सोमवार को रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के कनेक्शन को लेकर सरकार से मदद मांगी थी। इसके बाद से ही ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रवि किशन की बात पर जया बच्चन ने उनके ऊपर पलटवार किया था। जिसके बाद से तो ये विवाद और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। जया ने बिना रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए दोनों के ऊपर निशाना साधा। वहीं रवि किशन को आड़े हाथों लिए जाने पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Nirahua and Amrapali Dubey Supports Ravi Kishan Targets Jaya Bachchan Over Bollywood Drug Controversy
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI

दरअसल सोमवार को रवि किशन के बयान के बाद सपा सांसद जया बच्चन ने रवि किशन पर पलटवार किया था। जया बच्चन ने कंगना के एक ट्वीट को लेकर (जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को गटर बताया था) उन्हें फटकार लगाई। तो वहीं रवि किशन के लिए उन्होंने कहा कि, 'मैं वास्तव में शर्मिंदा हूं कि एक लोकसभा सांसद ने फिल्म उद्योग के खिलाफ बात की। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।' अब भोजपुरी सितारों ने इस मामले में रवि किशन का समर्थन किया है।

Nirahua and Amrapali Dubey Supports Ravi Kishan Targets Jaya Bachchan Over Bollywood Drug Controversy
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वॉर जारी है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने रवि किशन के समर्थन में ट्वीट किया। निरहुआ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गोरखपुर के माननीय सांसद बड़े भैया रवि किशन जी ने कुछ गलत नहीं बोला, कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है ?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirahua and Amrapali Dubey Supports Ravi Kishan Targets Jaya Bachchan Over Bollywood Drug Controversy
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

तो वहीं भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, 'जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं कर रहे... उस थाली को साफ रखना चाहते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छ थाली में खा सके।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jis thaali mein khate hain uski safai ki zimmedari bhi humaari hi hai 👍🏻 रविजि ने विरोध करने लायक कोई ग़लत बात नहीं कही, फिर भी लोगों को इतना बुरा क्यूँ लग गया ? सोचने वाली बात है । #lstandwithRaviKishan

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

विज्ञापन
Nirahua and Amrapali Dubey Supports Ravi Kishan Targets Jaya Bachchan Over Bollywood Drug Controversy
तापसी पन्नू, जया बच्चन, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: taapsee/ PTI/ therichachadha

बता दें कि इस मामले को लेकर बॉलीवुड पूरी तरह से जया बच्चन के सपोर्ट में नजर आ रहा है। अनुराग कश्यप, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, हेमा मालिनी जैसे सितारे जया बच्चन का समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं कंगना रणौत भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से इन सभी के ऊपर लगातार निशाना साध रही हैं। गौरतलब है कि ये मामला सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद हुई रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से सुर्खियों में आया है।

पढ़ें: कंगना रणौत, रवि किशन के बाद इस अभिनेता ने जया बच्चन पर किया हमला, कहा- ‘ये सिर्फ अपने बच्चों की थालियां सजाते हैं’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed