संसद में रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा उठाया था जिसके बाद जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा जगत का बचाव किया। जया बच्चन ने कहा था कि बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन के बयान के बाद कंगना रणौत और रवि किशन ने उन पर निशाना साधा। अब इस लिस्ट में एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है।
कंगना रणौत, रवि किशन के बाद इस अभिनेता ने जया बच्चन पर किया हमला, कहा- ‘ये सिर्फ अपने बच्चों की थालियां सजाते हैं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया बच्चन के बयान पर अभिनेता रणवीर शौरी ने आपत्ति जताई। रणवीर ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में कुछ लोगों का बस चले तो उनकी थाली भी छिन कर अपने बच्चों को दे दें। उन्होंने लिखा कि ‘हम लोग इंडस्ट्री में जो कुछ भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं।’
रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, ‘थालियां सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ टुकड़े। अपना टिफिन खुद पैक करके काम पर जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं। जो है वो है, जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने बच्चों को देते।’
थालियाँ सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ़ टुकड़े।अपना tiffin खुद pack करके काम पे जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं है। जो है, वो है जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने ही बच्चों को दे देते। 🙏🏽
इससे पहले कंगना रणौत ने ट्वीट किया था कि 'क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और उसका शोषण होता? क्या आप यही कहतीं अगर अभिषेक को डराया-धमकाया जाता और उत्पीड़ित किया जाता और वो किसी दिन फांसी पर लटके नजर आते? दूसरों के लिए भी सहानुभूति दिखाओ।'
बता दें कि रवि किशन ने संसद में कहा था कि ‘हमारे फिल्म उद्योग में इसकी (ड्रग्स) पैठ हो चुकी है। पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।‘ गोरखपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि ‘मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।’