फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी सिनेमा: निरहुआ की बॉर्डर के रिकॉर्ड से लेकर चांदनी सिंह की एल्बम तक,ये हैं 5 बड़ी खबरें

Thu, 04 Oct 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
nirahua to Chandni Singh these are top five news of Bhojpuri cinema
भोजपुरी सिनेमा के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहा है। इस पूरे हफ्ते भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ खबरों में छाए रहे तो वहीं कुछ फिल्मों के ट्रेलर भी रिलीज हुए हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी भोजपुरी सिनेमा में काफी कुछ नया हुआ है। आज फिर हम आपके लिए इस भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी बेहद खास खबरें लेकर आए हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की इस हफ्ते की पांच सबसे बड़ी खबरें।
nirahua to Chandni Singh these are top five news of Bhojpuri cinema
निरहुआ और चांदनी सिंह की जोड़ी परदे पर एक साथ
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों के दिलों की जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा चांदनी सिंह अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आ रही हैं। खबरों की मानें तो चांदनी सिंह जल्दी ही भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ परदे पर दिखाईं देंगी। बताया जा रहा है कि निरहुआ और चांदनी सिंह इस नवरात्रि अपने नई एल्बम लेकर आने वाले हैं। उनकी इस एल्बम का नाम 'अड़हुलवा बना ल मईया' है। इस एल्बम में यह दोनों कलाकार भक्ति गानों से दर्शकों के दिलों जीतेंगे। 
nirahua to Chandni Singh these are top five news of Bhojpuri cinema
निरहुआ की बॉर्डर ने तोड़ा रिकॉर्ड
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। सिनेमाघरों में तारीफ बटोरने के बाद उनकी फिल्म 'बॉर्डर' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को महज पांच दिन में एक करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। निरहुआ एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही यह वायरल हो गई है। वहीं इस फिल्म को मिलकर रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए निरहुआ ने फैंस को धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirahua to Chandni Singh these are top five news of Bhojpuri cinema
'जवानी की रेल कहीं छूट न जाए' का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म 'जवानी की रेल कहीं छूट न जाए' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अभिनेत्री तनुश्री मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'जवानी की रेल कहीं छूट न जाए' के ट्रेलर को यूट्यूब पर दर्शक काफी पसंद करे हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट पोस्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
nirahua to Chandni Singh these are top five news of Bhojpuri cinema
रिलीज से पहले 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' ने बनाया रिकॉर्ड
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे और निरहुआ अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया हैं। खबरों की मानें तो निरहुआ और आम्रपाली दूबे इस छठ पूजा पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसके अलावा 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां, निर्माता प्रवेश लाल यादव और निर्देशक मंजुल ठाकुर की 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' के इलेक्ट्रॉनिक और सेटेलाइट राइट सबसे महंगे बीके हैं। इस फिल्म में जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के अलावा शुभी शर्मा , संजय पांडे , किरण यादव , आशीष शेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी , हेमलाल कौशल , संजय निषाद , राजवीर सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed