आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अक्सर इंटरनेट पर ट्रेंडिंग बनी रहती हैं। उन्होंने अपने को-स्टार दिनेश लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यह ऐसी जोड़ी है, जिसका नाम फैंस साथ में लेते हैं। कई बार ऐसी अफवाहें भी सामने आती हैं कि आम्रपाली और निरहुआ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब निरहुआ ने उनसे एक वीडियो में पूछ ही लिया है कि क्या आपको हमसे प्यार हो गया है?
भोजपुरी: आम्रपाली दुबे के वीडियो पर निरहुआ की प्रतिक्रिया, कहा- क्या आपको हमसे प्यार हो गया?
आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वो निरहुआ का है और उसमें उन्होंने उनके बालों की तारीफ की है। इस वीडियो को दोनों के फैंस पसंद कर रहे हैं। लेकिन, यह वीडियो तब चर्चा में बना जब निरहुआ ने इस पर खुद कमेंट करके आम्रपाली से पूछ लिया, क्या प्यार हो गया आपको हमसे?
इस वीडियो के कैप्शन में की गई तारीफ पर निरहुआ ने कमेंट किया और लिखा कि बाल इतने झड़ गे हैं, तब भी अच्छे लग रहे हैं, ‘क्या प्यार हो गया क्या आपको हमसे। इस कमेंट के बाद आम्रपाली के वीडियो पर उनके और निरहुआ के फैंस के कई कमेंट आने लगे। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसमें कई कमेंट आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आम्रपाली की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
आम्रपाली के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा है निरहुआ सही में हीरो है। आम्रपाली को सबसे पहले उनके सीरियल 'रहना है तेरी पलकों के छाव' में देखा गया था। इस सीरियल के बंद होने के बाद वो टीवी पर हमें कई और सीरियल में नजर आईं। जिनमें 'मेरा नाम करेगी रौशन' और ‘हॉन्टेड नाइट्स' शामिल थे।