देश की सबसे अमीर बेटी ईशा अंबानी की सगाई सोमवार शाम आनंद पिरामल के साथ हो गई । अंबानी हाउस में इंगेजमेंट की भव्य पार्टी रखी गई थी । यहां कई बिजनेसमैन के अलावा आमिर खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आए ।
VIDEO: बेटी की सगाई में जमकर नाचीं नीता अंबानी, पत्नी को डांस करता देख मुकेश अंबानी ने किया कुछ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान अंबानी परिवार के काफी करीबी हैं । पिछली बार आकाश अंबानी की सगाई में भी उन्हें देखा गया था । ईशा की सगाई भी अंबानी फैमिली के घर एंटीलिया से हुई । सगाई से एक दिन पहले ईशा अंबानी और आनंद पिरामल पूरे परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर भी गए थे । अगली स्लाइड में देखें वीडियो..
सगाई में ईशा और उनकी मां नीता के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी । नीता अंबानी ने अपनी बेटी के लिए कंगना रनौत के गुजराती गाने पर डांस किया । पत्नी को डांस करता देख मुकेश अंबानी खुद को रोक नहीं पाए । मुकेश अंबानी ने पीछे खड़े होकर ताली बजाई और नीता अंबानी को चियर किया ।
#nitaambani danxes on occasion of her daughter's engagement #ishaambani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इसके बाद ईशा और उनकी मां नीता ने एक साथ 'नच दे ने सारे गल मिल के' गाने पर डांस किया । इस आलीशान पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । करण जौहर ने आकाश और ईशा के साथ एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है ।
#nitaambani with daughter #ishaambani today at the engagement bash
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
करण जौहर इससे पहले सोनम कपूर के मेहंदी फंक्शन में भी शामिल हुए थे । करण जौहर भी अंबानी परिवार के अच्छे दोस्त हैं । खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी अपने दोनों बच्चों आकाश और ईशा की शादी एक साथ दिसंबर में करना चाह रहे हैं ।
Twin love!!!!!❤️❤️❤️❤️ @aambani1 @_iiishmagish
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on