{"_id":"58390d114f1c1bcc6713b769","slug":"nitya-menon-give-a-cotroversial-statement-on-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'
Sun, 27 Nov 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Nov 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको याद है कि इसी साल जून में सलमान खान ने रेप पर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद ज्यादातर लोग उनके खिलाफ हो गए थे। अब ऐसा ही कुछ स्टेटमेंट दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस नित्या मेनन ने दिया है। दरअसल नित्या की मलयालम फिल्म 'घटना' का तेलुगु वर्जन हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे लेकर ही वो एक इंटरव्यू दे रही थीं। इस दौरान नित्या ने जब कहा कि उनका दो बार रेप हुआ तो वहां मौजूद सब लोग हैरान हो गए। हालांकि, बाद में उन्होंने पूरा मामला लोगों के सामने रखा।
अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'
2 of 5
नित्या ने बाद में बताया कि वो फिल्म 'घटना' की बात कर रही हैं। फिल्म में एक्टर नरेश ने विलेन का रोल किया है जो दो बार उनका रेप करते हैं। नित्या ने इसी दौरान एक विवादित बयान भी दे डाला। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने सीन्स को इतने संवेदनशील तरीके से फिल्माया कि वो अपना रेप होने के बाद भी वैसा महसूस नहीं कर रही थीं जैसा फिल्मिंग के दौरान फील किया।
अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'
3 of 5
उनके इस बयान से कई लोग खफा हैं। इंटरव्यू के दौरान उनका ये बयान लोगों पर एक गलत छवि छोड़ता है। इस तरह का गलत बयान देने के बाद अब नित्या भी विवादों में घिर गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'
4 of 5
आपको बता दें कि सलमान ने फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान हुई मेहनत और थकान की तुलना रेप पीड़ित महिला से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान छह घंटे तक जो उठापटक होता था वो अविश्वसनीय है। वो 120 किलो के व्यक्ति को उठाते थे और उसे नीचे पटकते थे और ऐसा वो लगातार 10 बार करते थे। ये सबसे मुश्किल था। शूटिंग के बाद जब वो रिंग से निकलते थे तो ऐसा लगता था कि कोई रेप पीड़ित महिला चल रही हो। कदम भी नहीं उठा पाते थे।
विज्ञापन
अब इस एक्ट्रेस ने रेप पर दिया विवादित बयान, कहा- 'रेप होने के बाद वैसा महसूस नहीं किया'
5 of 5
29 वर्षीय नित्या का जन्म बंगलूरु में हुआ है। उन्होंने मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म की डिग्री ली है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि वो एक्ट्रेस नहीं होतीं तो जर्नलिस्ट होतीं। नित्या ने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। तेलुगु फिल्मों के लिए वो दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। नित्या ने बतौर प्लेबैक सिंगर भी पहचान बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।