{"_id":"58df4f894f1c1b424763e035","slug":"no-bikini-for-saif-ali-khan-s-daughter-sara-in-soty-2-karan-johar-scared-of-saif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ की बेटी के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर, हो गया कंफर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ की बेटी के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर, हो गया कंफर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर जिस हीरोइन को लॉन्च करते हैं, उस फिल्म में हीरोइन का एक बिकनी सीन जरूर होता है। अब भगवान जाने ये क्या टोटका है लेकिन करण स्टूडेंट ऑफ दि इयर में सारा के साथ ऐसा नहीं कर पाएंगे।
इसकी वजह सारा के पिता यानी सैफ अली खान बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि करण तो सारा के बिकनी सीन रखना चाहते थे लेकिन सैफ के दबाव के चलते वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।
सैफ के चलते सारा के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर
2 of 5
सारा अली खान, आलिया भट्ट
पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म युनिट से जुड़े सूत्रों से जब सारा अली खान के बिकनी सीन्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया फिल्म के लिए अभी सारा को साइन ही नहीं किया गया है तो फिर बिकनी सीन की बात कहां से आ गई ?
सैफ के चलते सारा के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर
3 of 5
करण जौहर के साथ सारा अली खान
अब सारा वाकई फिल्म में हैं या नहीं ये करण लाख छुपाने की कोशिश करें, लेकिन जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हो सकता है कि करण जौहर आलिया की तरह की सारा के करियर को लॉन्च करना चाह रहे हों।
आलिया को डेब्यू फिल्म में करण जौहर ने बिकनी पहनाई और शायद इसीलिए वो चाहते थे कि सारा भी अपनी डेब्यू फिल्म में बिकनी पहनें। लेकिन सैफ की वजह से उनके अरमानों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ के चलते सारा के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर
4 of 5
सारा अली खान
वैसे भी खुद सैफ अली खान ने बेटी सारा के करण जौहर के साथ काम करने पर खुलासा किया था और कहा था कि वो उनकी बेटी के करियर को सही दिशा में और सही तरीके से लॉन्च करेंगे।
तो कहीं सैफ के डर से तो करण सारा के बिकनी सीन की बात नहीं छुपा रहे ? क्योंकि कुछ वक्त पहले सैफ इस बात से कतई राजी नहीं थे कि सारा करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करें और इसे लेकर काफी झगड़ा भी हुआ था। तब सैफ का तर्क ये था कि करण उसी तरह सारा की लाइफ में दखलंदाजी करेंगे जैसे वो आलिया भट्ट की लाइफ में करते हैं। आलिया को करण जौहर ने ही फिल्मों में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
सैफ के चलते सारा के साथ ये हरकत नहीं कर पाएंगे करण जौहर
5 of 5
सारा अली खान
लेकिन बाद में सब सुलट गया और सैफ करण की फिल्म के जरिए बेटी सारा के डेब्यू के लिए तैयार भी हो गए। अब सैफ किस बात से सारा के डेब्यू के लिए तैयार हुए ये तो पता नहीं। हो सकता है कि सारा को लेकर सैफ ने करण को कुछ हिदायत दी हों।
लेकिन असल बात क्या है इससे जल्द ही पर्दा उठ जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।