फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो की वजह से आमिर कभी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते

Sat, 01 Apr 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Written by: विनीता वशिष्ठ
amarujala.com- Written by: विनीता वशिष्ठ Updated Sat, 01 Apr 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
That's why Aamir Khan stopped going to award shows
आमिर खान
एक तरफ जहां सलमान औऱ शाहरुख हर अवॉर्ड समारोह में खूब मन से शिरकत करते हैं, वहीं आमिर खान को इन समारोहों से मानों एलर्जी है।


आखिर क्या वजह है कि बेहतरीन फिल्में करने के बावजूद आमिर की अवॉर्ड समारोह में नहीं जाते।  हालांकि ऐसा नही है, आमिर पहले ऐसे समारोहों में जाते थे औऱ अपनी फिल्म के लिए पुरस्कार की आस भी रखते थे।

लेकिन एक बार ऐसा मौका आया जब आमिर को इन अवॉर्ड समारोहों से चिढ़ हो गई और उन्होंने कभी यहां शिरकत न करने की कसम तक खा ली।

इसलिए अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते आमिर खान

That's why Aamir Khan stopped going to award shows
आमिर खान, शाहरुख खान
समस्या की जड में जाएंगे तो आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन आमिर के साथ सहानुभूति भी होगी।

साल था 1992, उस साल आमिर की फिल्म जो जीता वो ही सिकंदर आई औऱ हिट रही। 

ये वो साल था जब अनिल कपूर भी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहे थे। लेकिन आमिर को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म को कोई न कोई पुरस्कार जरूर मिलेगा।

इसलिए अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते आमिर खान

That's why Aamir Khan stopped going to award shows
अनिल कपूर और आमिर खान
समारोह आयोजित हुआ और उसमें बेस्ट हीरो के लिए तीन हीरो नामित किए गए। 

पहले आमिर खान, दूसरे अनिल कपूर (बेटा के लिए) और तीसरे अमिताभ बच्चन (खुदा गवाह के लिए)


कयास लगाए जा रहे थे कि कड़ा मुकाबला अनिल और आमिर के बीच में है। आमिर तय मानकर बैठे थे कि एक नवोदित कलाकार के रूप में उनकी कलाकार को ईनाम जरूर मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते आमिर खान

That's why Aamir Khan stopped going to award shows
आमिर खान
लेकिन उम्मीद लगाए बैठे आमिर को उस वक्त झटका लगा जब बेस्ट हीरो के लिए अनिल कपूर को ये पुरस्कार दे दिया गया। हालांकि अनिल कपूर भी डिजर्व करते थे लेकिन आमिर को उस बात से बेहद तकलीफ पहुंची।
विज्ञापन

इसलिए अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते आमिर खान

That's why Aamir Khan stopped going to award shows
आमिर खान
ये बात उन्हें इस कदर नागवार पहुंची कि उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन को बेकार की चीज मानते हुए कभाी इनमें शिरकत न करने की मानों कसम ही खा ली।


आज चाहे जो भी हो जाए, आमिर किसी भी फंक्शन में पांव नहीं धरते। उनकी हर फिल्म को अवॉर्ड दिया जाता है लेकिन आमिर की पुरानी टीस इतनी बढ चुकी है कि वो इन समारोहो की शोभा बढ़ाने नहीं जाते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed