सब्सक्राइब करें

मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड में इस साल डेब्यू को लेकर उड़ रही ये अफवाहें फर्जी, सच्चाई तो ये है कि...

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 May 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
No Bollywood debut for Manushi Chhillar yet
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) के डेब्यू की खबरें आ रही हैं, जिनमे पहले उनका नाम आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा था। बीते कुछ दिनो में यह नाम बदल कर खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम हो गया है। हालांकि अभी इन दोनों सितारों में से किसी ने भी इस बात पर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। 

Trending Videos
No Bollywood debut for Manushi Chhillar yet
Manushi Chhillar - फोटो : file photo

इन खबरों पर ना तो मानुषी छिल्लर ने ना किसी प्रोडक्शन हाउस ने खुलासा किया है। हर गुजरते दिन के साथ मानुषी के डेब्यू को लेकर खबरें छप रही हैं। मानुषी के पीआर टीम की तरफ से फैलाई जा रही इन खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओं की नाक में भी दम कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
No Bollywood debut for Manushi Chhillar yet
Ranveer Singh and Akshay - फोटो : file photo

रणवीर सिंह और अक्षय कुमार दो ऐसे नाम हैं जिनके साथ इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री की हर अदाकारा काम करने का सपना देखती है। रणवीर सिंह की 'पद्मावत' से लेकर 'गली ब्वॉय' तक सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं, वहीं अक्षय कुमार एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी फिल्में बहुत ही मुश्किल से फ्लॉप होती हैं। 

No Bollywood debut for Manushi Chhillar yet
Kesari - फोटो : file photo

हाल ही में आई फिल्म 'केसरी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस कर लिया था। बात करें रणवीर की तो वह इन दिनों कबीर खान की फिल्म '83' की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
No Bollywood debut for Manushi Chhillar yet
Manushi Chhillar - फोटो : file photo

जिन फिल्मों का मानुषी छिल्लर के साथ जोड़कर जिक्र हो रहा है, उनमें से कोई भी फिल्म यशराज फिल्म्स की इस साल की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है। यशराज फिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक इस साल और अगले साल की जिन फिल्मों पर फिलहाल काम चल रहा है, उनमें 'मर्दानी 2', ऋतिक वर्सेस टाइगर और 'शमशेरा' पर ही प्रोडक्शन हाउस का पूरा फोकस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed