सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सुकेश के साथ नोरा फतेही की चैट का खुलासा और शादी के बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Dec 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
nora fatehi and sukesh chandrashekhar chats out vicky kaushal back to work disha patani entry in yodha top 10 entertainment
नोरा फतेही, विक्की कौशल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जैकलीन और नोरा को सुकेश से मिले महंगे तोहफों के अलावा नोरा और सुकेश की चैट भी सामने आई है जिसमें दोनों गिफ्ट को लेकर बात कर रहे हैं।  सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही से रेंज रोवर कार के बारे में पूछा- "क्या तुम्हे ये पसंद है?" इसपर नोरा जवाब देती हैं "हाँ, यह एक अच्छी रफ यूज कार है। यह बेहद क्यूट है, यह एक स्टेटमेंट कार है। इसपर सुकेश ने मैसेज किया- "मैं आपको और विकल्प दिखाऊंगा।"


 
Money Laundering Case: सुकेश और नोरा फतेही की चैट से खुलासा, इस लग्जरी कार को लेकर हुई थी दोनों में बात

 


 
Trending Videos
nora fatehi and sukesh chandrashekhar chats out vicky kaushal back to work disha patani entry in yodha top 10 entertainment
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 10 दिन बाद अभिनेता विक्की कौशल ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने काम पर जाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आते ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस तस्वीर में अभिनेता काले रंग की हुडी और काले रंग का चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'पहले चाय फिर शूटिंग।' 
 

BACK TO WORK: शादी के 10 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटे विक्की कौशल, फैंस ने पूछा- भाई कटरीना भाभी कहां हैं?




 
विज्ञापन
विज्ञापन
nora fatehi and sukesh chandrashekhar chats out vicky kaushal back to work disha patani entry in yodha top 10 entertainment
योद्धा कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' में अभिनेत्री दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिशा के साथ ही इस फिल्म में राशि खन्ना भी देखी जाएंगी। धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म 'योद्धा' अगले साल 11 नवंबर को रिलीज हो सकती है। बता दें कि दर्शक पहली बार दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने के काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा करते हुए, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने खुलासा किया कि वह इस "एक्शन से भरपूर फिल्म" का हिस्सा बनने जा रही हैं। दिशा ने अपने नाम के साथ फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, “इस एक्शन से भरपूर फिल्म में शामिल होकर बहुत खुशी हुई! मैं टेक-ऑफ के लिए तैयार हूं, दोस्तों, चलते हैं।"
 

Yodha: 'योद्धा' में हुई दिशा पाटनी और राशि खन्ना की एंट्री, अगले साल रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म





 
nora fatehi and sukesh chandrashekhar chats out vicky kaushal back to work disha patani entry in yodha top 10 entertainment
Ananya Pandey - फोटो : instagram.com/ananyapanday

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। अनन्या ने कम समय में सिनेमा जगह में एक खास जगह बनाई है। अनन्या एक्टिंग के साथ-साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या ने क्रीम कलर की हॉट मोनोकनी के ऊपर व्हाइट कलर का नेट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं फोटोशूट के दौरान अनन्या ने अपने बाल खुले रखे हैं। साथ ही वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि अनन्या ने इस फोटोशूट में खुद को ट्रोल किया था।
 

Ananya Pandey Trolled Herself: अनन्या पांडे ने कॉपी किया उर्फी जावेद का लुक, ऐसे किया खुद को ट्रोल






 
विज्ञापन
nora fatehi and sukesh chandrashekhar chats out vicky kaushal back to work disha patani entry in yodha top 10 entertainment
Bunty Aur Babli 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी स्टारर "बंटी और बबली 2" आज यानी 17 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बात की जानकारी देते हुए अमेज़न ने एक ट्वीट साझा किया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा कि "बंटी और बबली 2" ने आपके लिए मुसीबत दोगुनी कर दी है, आशा है कि आप अपने दिलों को लूटवाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि "बंटी और बबली 2" इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित, यह 2005 की फिल्म "बंटी और बबली" का पार्ट-2 है, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। "बंटी और बबली 2" में कॉन आर्टिस्ट कपल्स की दो पीढ़ियां हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।
 

Bunty Aur Babli 2 on OTT: ओटीटी पर पहुंची बंटी और बबली 2, इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज






 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed