सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में निवेश कराने के नाम पर हुई ठगी के मामले में फिल्म निर्माता बोनी कपूर मुश्किल में फंस सकते हैं। जयपुर के प्रतापनगर थाने में बोनी कपूर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन दिनों ऐसे मामले बहुत बढ़ गए हैं। आइए बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिनपर हाल ही में FIR दर्ज हुई है।
बोनी कपूर ही नहीं बॉलीवुड के इन सेलेब्स पर भी मंडराए संकट के बादल, अलग-अलग मामले में हुई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं मिलिंद दास्ताने
मराठी टीवी अभिनेता मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनपर पुणे के एक ज्वैलर से 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप है।ज्वैलर की मानें तो करीब एक साल पहले मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली ने 25.6 लाख रुपये के डायमंड, सोने और चांदी के गहने उधार में खरीदे थे और अपनी एक संपत्ति को बेचे जाने के बाद इसका भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया।
फिल्म 'मोहब्बतें' की क्यूट किम शर्मा के खिलाफ उनकी नौकरानी नम्रता सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी। किम के घर मेड का काम करने वाली नम्रता का कहना था कि किम ने उसे धमकाया और साथ ही उसकी सैलरी भी नहीं दी। नम्रता ने किम पर आरोप लगाया था कि किम ने उसकी एक महीने की तनख्वाह नहीं दी। नम्रता के अनुसार जब उसने किम से पैसे मांगे तो वह उस पर भड़क गईं।
हाल ही एक महिला ज्योतिषी ने रेप का आरोप लगाते हुए टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। 6 मई को एक महिला ज्योतिषी की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस ने करण ओबेरॉय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया था। जिसके बाद 9 मई को अंधेरी कोर्ट ने करण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि बाद में ये सारा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने महिला को ही गिरफ्तार किया।
पिछले दिनों खबर आई थी कि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आदित्य पंचोली ने दावा किया था कि कंगना रनौत के वकील ने उन्हें रेप केस दाखिल करने की धमकी दी है।