{"_id":"5b79404642c79246547c41e0","slug":"not-only-priyanka-chopra-these-bollywood-actress-got-married-with-younger-man-than-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 साल की प्रियंका का होने वाला दूल्हा 11 साल छोटा, इन 6 एक्ट्रेस को भी भाए छोटी उम्र के लड़के","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
36 साल की प्रियंका का होने वाला दूल्हा 11 साल छोटा, इन 6 एक्ट्रेस को भी भाए छोटी उम्र के लड़के
Sun, 19 Aug 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रोका करके अपने रिलेशनशिप को उजागर कर दिया है। इस मौके पर प्रियंका के मुंबई स्थित घर पर कई सितारों का जमावड़ा लगा रहा। निक के साथ सगाई के बंधन में बंधने के बाद हर किसी ने उन्हें बधाई भी दी है। प्रियंका के फैंस यह जानकर शायद हैरान रह जाएं कि प्रियंका निक जोनस से करीब 11 बड़ी हैं। जी हां प्रियंका की उम्र जहां 36 साल है तो वहीं निक अभी 25 साल के ही हैं। लेकिन प्रियंका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो अपने होने वाले पति से बड़ी हैं। प्रियंका के अलावा और भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने से छोटे लड़के से शादी की है। जानिए कौन हैं वो सेलिब्रिटी एक्ट्रेसेस...
2 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अंगद नेहा से करीब 2 साल छोटे हैं। नेहा धूपिया की उम्र जहां 37 साल है वहीं अंगद 35 साल के हैं।
3 of 7
ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय से रहा लेकिन वह दोनों में से किसी के साथ शादी के बंधन में बंध नहीं सकी। ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार को काफी समय तक डेट किया लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल सका। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में शादी की। शिल्पा राज से करीब 3 महीने बड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।