फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रेया ही नहीं ये 5 सेलिब्रिटी भी एयरलाइन पर निकाल चुके गुस्सा, 'दंगल गर्ल' से तो हो गई थी छेड़छाड़

Fri, 17 May 2019 04:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Not only Shreya Ghoshal Mouni Roy to Dangal girl Zaira Wasim lashes out on airlines
Shreya, Zaira, Mouni - फोटो : file photo

फिल्म 'कलंक' के गाने 'घर मोरे परदेसिया' को लेकर हर तरफ चर्चा में बनीं मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने हाल ही में एक एयरलाइन की जमकर लताड़ लगाई है। एयरलाइन ने श्रेया को प्लेन में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की अनुमित नहीं दी थी। जिसके बाद श्रेया ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने एयरलाइन पर अपना गुस्सा निकाला हो। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो एयरलाइन की फटकार लगा चुके हैं। 

Not only Shreya Ghoshal Mouni Roy to Dangal girl Zaira Wasim lashes out on airlines
mouni roy - फोटो : file photo

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सीट न मिलने पर एयरलाइन जेट एयरवेज पर भड़क चुकी हैं। दरअसल, यात्रा के दौरान मौनी को एयरवेज के एक कर्मचारी का व्यवहार पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर के हवाले से जेट एयरवेज के कर्मचारियों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया। मौनी ने ट्विटर पर एक महिला कर्मचारी को लेकर लिखा है था कि 'कई सीट खाली होने के बावजूद एमिरेट्स की फ्लाइट में एक महिला कर्मचारी ने मुझे मिडिल सीट दे दी। मौनी ने आगे लिखा ईमानदार यात्रियों की ओर से यह नसीहत है कि उन लोगों को नौकरी पर कतई ना रखे जो बुरे दिन से गुजर रहे हो क्योंकि वह दूसरों का दिन भी खराब कर देते हैं, ऐसे में यात्रियों की कोई गलती नहीं होती फिर भी उन्हें सुनना पड़ जाता है।' 

Not only Shreya Ghoshal Mouni Roy to Dangal girl Zaira Wasim lashes out on airlines
Kanchi Singh and Rohan Mehra - फोटो : instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रोहन मेहरा को एयरपोर्ट पर बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा था। दरअसल, रोहन मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ साउथ कोरिया टूरिज्म के प्रमोशन के लिए गए थे। जब वो भारत लौटे तो उन्हें दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन एयरलाइन के कर्मचारी ने उनके एक साथी के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद रोहन उस कर्मचारी पर भड़क उठे। रोहन के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली से मुंबई की टिकट पहले ही बुक करा ली थी लेकिन जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें कहा गया कि फ्लाइट की बुकिंग ज्यादा हो गई है इसलिए वो उन्हें 3 टिकट ही दे सकते हैं। इसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ रोहन की टीम की बहस होने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Shreya Ghoshal Mouni Roy to Dangal girl Zaira Wasim lashes out on airlines
karanvir bohra - फोटो : file photo

'बिग बॉस 12' के एक्स कंटेस्टेंट और टेलीविजन के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा को मॉस्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।करणवीर की इस परेशानी को देखकर टेलीविजन के सभी सेलिब्रिटी सामने आए और मदद की गुहार लगाने लगे। बाद में करणवीर की मदद भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। करणवीर ने ट्वीट करके लिखा था- 'मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।' 

विज्ञापन
Not only Shreya Ghoshal Mouni Roy to Dangal girl Zaira Wasim lashes out on airlines
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Twitter

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी एयरलाइंस की वजह से मुसीबत में फंस चुकी हैं। दरअसल, दिव्यांका कलकत्ता से मुंबई पहुंचने के बाद दिव्यांका को एयरलाइंस ने बताया था कि उनका सामान कलकत्ता में ही रह गया है। इसके बाद दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एयरलाइंस की जमकर लताड़ लगाई थी। दिव्यांका ने उस वक्त ट्वीट किया था- 'एयरलाइन की लापरवाही की वजह से ना सिर्फ उन्हें दिक्कत हो रही है बल्कि पूरी क्रू को परेशानी हो रही है। 100 लोग सेट पर इंतजार कर रहे हैं और बिना जरूरी चीजों के ही काम पर लौटना पड़ रहा है। कंपनी को समझना चाहिए की हमारे समय की कीमत क्या है हमारी भी जिंदगी होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed