फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Diaries: बिश्नोई समाज के बलिदान की कहानी लिए भटकता छत्तीसगढ़ का लेखक, मिली हवालात में बंद करने की धमकी

Tue, 23 May 2023 05:44 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 23 May 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
novel attempt by Writer Sonu Kumar Banjare chhattisgarh for his story on Bishnoi samaj Chipko movement
सोनू बंजारे-आमिर खान-सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई का अंधेरी पश्चिम इलाका सिनेमा, वेब सीरीज और टेलीविजन में काम करने के इच्छुक कलाकारों और तकनीशियनों के संघर्ष का साथी है। इसी इलाके में इतनी कहानियां हैं कि इन पर फिल्में या वेब सीरीज बननी शुरू हों तो न किसी दूसरी भारतीय भाषा की फिल्म के हिंदी रीमेक की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी विदेशी फिल्म से प्रेरित होने की। छत्तीसगढ़ से आए सोनू कुमार बंजारे के पास भी ऐसी ही एक कहानी है। उस दौर की कहानी जब पेड़ों की सुरक्षा के लिए लिपटे बिश्नोई समाज के तीन सौ से ज्यादा लोगों को पेड़ों समेत जिंदा कटवा दिया गया। इस कहानी में अब तक सोनू सूद से लेकर साजिद नाडियाडवाला तक दिलचस्पी दिखा चुके हैं लेकिन इस पर फिल्म बनाने को अब तक कोई राजी नहीं हुआ है।

novel attempt by Writer Sonu Kumar Banjare chhattisgarh for his story on Bishnoi samaj Chipko movement
सोनू बंजारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निवेशक की तलाश
जी स्टूडियोज, बालाजी टेलीफिल्म्स और यशराज फिल्म्स जैसे बड़े हिंदी फिल्म स्टूडियोज जिस गली में स्थित हैं, उसी गली में सोनू कुमार बंजारे मिले हाथ में एक प्लेकार्ड लेकर धूप में खड़े हुए। प्लेकार्ड पर उनकी विनती लिखी है, ‘जरूरत है निर्माता या निवेशक की, सत्य घटना से प्रेरित नया विचार चिपको मूवमेंट, द ट्री मैन, फीचर फिल्म स्क्रिप्ट।’ नीचे उनका नाम और फोन नंबर लिखा है। डिज्नी की नई फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ देखकर निकलते समय अचानक ही नजर इस प्लेकार्ड पर गई तो सोनू से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

novel attempt by Writer Sonu Kumar Banjare chhattisgarh for his story on Bishnoi samaj Chipko movement
सोनू बंजारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घर चलाने को बने सफाईकर्मी
सोनू बंजारे बताते हैं, ‘बचपन से मेरा झुकाव फिल्मों की तरफ रहा। माता पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन उनको किसी तरह समझा बुझाकर मैं मध्य प्रदेश आया और वहां के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। इस दौरान कविताएं भी लिखता रहा और एक पुस्तक भी प्रकाशित हो गई तो मुझे लगा लेखन मेरा पेशा बन सकता है। कोरोना संक्रमण काल के ठीक पहले मुंबई आया। लेकिन लॉकडाउन के दौरान जब कमाने का कोई जरिया नहीं बना तो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सफाई कर्मचारी की नौकरी करके गुजारा किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
novel attempt by Writer Sonu Kumar Banjare chhattisgarh for his story on Bishnoi samaj Chipko movement
बिश्नोई नरसंहार के स्मारक के रूप में खेजरी में बना मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

बिश्नोई समाज के बलिदान की कहानी
लेकिन, सोनू ने फिल्म लिखने का अपना सपना नहीं छोड़ा। वह बताते हैं, ‘मेरे पास तीन कहानियां तैयार हैं लेकिन 1730 में राजस्थान में हुई एक घटना पर लिखी मेरी फिल्म ‘द ट्री मैन’ मेरे दिल के सबसे करीब है। यही देश का पहला ‘चिपको आंदोलन’ है। इसमें वहां के राजा ने 363 लोगों को पेड़ों को बचाते समय जिंदा ही पेड़ों के साथ कटवा दिया था। मेरे हिसाब से पेड़ लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए लेकिन हमें साफ ऑक्सीजन तो चाहिए पर पेड़ कोई नही लगाना चाहता। मेरी ये फिल्म इसी पर आधारित है।’ अपनी इस कहानी के लिए फिल्म निर्माता की तलाश में वह बीते छह महीने से भटक रहे हैं और इस दौरान उनको तरह तरह के अनुभव भी फिल्म जगत के बारे में हुए।

विज्ञापन
novel attempt by Writer Sonu Kumar Banjare chhattisgarh for his story on Bishnoi samaj Chipko movement
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद से हुई पहली मुलाकात
सोनू बंजारे बताते हैं, ‘सबसे पहले मैं सोनू सूद के घर के सामने खड़ा हुआ। उनकी टीम ने मुझे बुलाकर बात की और मेरी कहानी की तारीफ भी की लेकिन फिर उन्होंने बात को टाल दिया। नील नितिन मुकेश और प्रकाश झा के दफ्तर भी मैं गया। अक्षय कुमार के घर के बाहर मैं 21 दिन खड़ा रहा। इस बीच मुझे साजिद नाडियाडवाला मिले और उन्होंने मुझे अपने दफ्तर भी बुलाया लेकिन उनकी टीम ने मुझसे ‘पठान’ जैसी कोई स्क्रिप्ट मांगी। रोहित शेट्टी और सलमान खान के घर के बाहर भी मैं दिन-दिन रात-रात भर खड़ा रहा हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed