फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix: अब आधी अधूरी डाउनलोड फिल्म भी देख सकेंगे नेटफ्लिक्स के भारतीय ग्राहक, आईओएस यूजर्स कतार में

Wed, 01 Sep 2021 10:18 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Now Indian Netflix viewers can also watch half downloaded movies on app
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

सफर पर निकलने की तैयारियों में अब तक बस ब्रीफकेस में रखने वाले सामान और हैंडबैग में रखे जाने वाले सामान की लिस्ट और सावधानियां ही ध्यान में ही होती रही हैं, लेकिन जबसे ओटीटी आया है, लोग अपने पसंद की फिल्में, वेब सीरीज भी एडवांस में डाउनलोड करके चलते हैं। इधर प्लेन ने टेक ऑफ किया नहीं, उधर अधिकतर मुसाफिरों के कानों पर हेडफोन या ईयरफोन दिखने लगते हैं। सब बिजी हो जाते हैं अपनी पसंदीदा सामग्री देखने में। लेकिन, लोचा तब होता है जब पता चलता है कि जो फिल्म या वेब सीरीज सफर के लिए डाउनलोड पर लगी थी, वह पूरी डाउनलोड हुई ही नहीं। नेटफ्लिक्स ने अब इसका भी तोड़ निकाल लिया है। जी हां, नेटफ्लिक्स ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई व्यवस्था ये की है कि डाउनलोड के लिए लगी फिल्म या वेब सीरीज को देखने के लिए अब उसे पूरा डाउनलोड होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ये सामग्री जितनी भी डाउनलोड हो चुकी होगी, उतनी भी आप देखना शुरू कर सकते हैं। फिर जैसे ही इंटरनेट कनेक्शन रीस्टोर होगा, आगे की सामग्री अपने आप डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी। ये सुविधा अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

Now Indian Netflix viewers can also watch half downloaded movies on app
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में आने के बाद से ही नेटफ्लिक्स अपनी मनोरंजन सामग्री के साथ साथ अपनी तकनीक में भी नित नए प्रयोग करता रहा है। एक रोचक शोध में जब ये सामने आया कि ओटीटी देखने वाले अधिकतर लोग ‘क्या देखें’ के चक्कर में ही आधा घंटा बर्बाद कर देते हैं तो नेटफ्लिक्स ने एक नया फीचर डाल दिया। इसके पहले भी नेटफ्लिक्स लोगों से फिल्म देखते समय उसे लाइक या डिसलाइक करने का ऑप्शन देता रहा है। किसी खास फिल्म को लाइक करने पर नेटफ्लिक्स की आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस उसी तरह की और फिल्में संबंधित उपभोक्ता के होमपेज पर दिखाने लगता है और डिसलाइक करने पर उस तरह की दूसरें फिल्मों के सुझाव देना बंद कर देता है।

Now Indian Netflix viewers can also watch half downloaded movies on app
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की उत्पाद नवोन्मेष (प्रोडक्ट इन्नोवेशन) उपाध्यक्ष कीला रॉबिन्नसन के मुताबिक, ‘हम हमेशा यही चाहते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म के सदस्यों को उनकी पसंदी फिल्में या वेब सीरीज भाषा, उपकरण, कनेक्टिविटी या उनकी भौगोलिक स्थिति की परवाह किए बिना आसानी से सुलभ हो सकें। इसी क्रम में ये टुकड़ों वाला डाउनलोड भी नेटफ्लिक्स पर शुरू किया गया है। अब दर्शकों को किसी भी फिल्म या सीरीज को ऑफलाइन मोड में देखने के लिए इसके पूरा डाउनलोड होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ये जितनी भी डाउनलोड हो चुकी हो, उतनी इसे नेटफ्लिक्स के ग्राहक देख सकेंगे। ये सुविधा अभी एंड्रॉयड फोन और टैबलेट पर ही उपलब्ध है। जल्द ही इसका परीक्षण आईओएस पर भी शुरू हो जाएगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Indian Netflix viewers can also watch half downloaded movies on app
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

जिन लोगों ने भी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करना चार पांच साल पहले शुरू किया है उन्हें नेटफ्लिक्स की डाउनलोड खासियत के बारे में अच्छे से पता है। साल 2016 में नेटफ्लिक्स ने पूरी दुनिया में डाउनलोड की सुविधा शुरू की थी। इस सुविधा में नेटफ्लिक्स के ग्राहक अपनी पसंद की फिल्में व वेब सीरीज उस समय के लिए डाउनलोड कर लेते थे, जब वह इंटरनेट की रेंज से दूर हों, सफर में हों या किसी दूरस्थ स्थान पर हों। भारत देश में ये सुविधा बहुत लोकप्रिय हुई क्योंकि यहां स्थान के हिसाब से इंटरनेट की बैंडविथ बदलती रहती है। नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन सामग्री डाउनलोड करने वाले ग्राहकों के मामले में भारत पहले नंबर पर रहा है। स्मार्ट डाउनलोड का फीचर नेटफ्लिक्स ने अभी तीन साल पहले 2018 में एंड्रॉयड पर शुरू किया। अगले साल तक ये आईओएस पर भी उपलब्ध हो गया। इस फीचर की मदद से एक बार किसी वेब सीरीज का पहला एपीसोड डाउनलोड पर लगाने के बाद और इसे देख लेने के बाद इसका अगला एपीसोड नेटफ्लिक्स की आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस अपने आप डाउनलोड कर लेती हैं। इसमें देखे गए एपोसीड को अपने आप डिलीट करने की भी सुविधा है।

विज्ञापन
Now Indian Netflix viewers can also watch half downloaded movies on app
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल फरवरी में नेटफ्लिक्स ने ‘डाउनलोड्स फॉर यू’ की शुरुआत की है। जैसे ही नेटफ्लिक्स पर आप एक नियत समय से ज्यादा देर तक मनोरंजन सामग्री की खोज के लिए सर्फ करते हैं। नेटफ्लिक्स आपको इस फीचर पर ले आता है। ये इसके लिए है कि अगर आप कहीं निकल रहे हैं, घूमने जा रहे हैं या किसी समय या स्थान क्षेत्र में होने वाले हैं जहां इंटरनेट कनेक्शन मिलना तय नहीं है तो आप नेटफ्लिक्स की आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के द्वारा सुझाए गए अपने पसंदीदा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकें। और, ये टुकड़ों वाला डाउनलोड यानी ‘पार्शियल डाउनलोडिंग’ नेटफ्लिक्स पर इसी साल जून में पहली बार अस्तित्व में आई। एंड्रॉयड पर इसकी टेस्टिंग के बाद अब इसे ग्राहकों के लिए हर जगह सुलभ करा दिया गया है। जल्द ही इसकी टेस्टिंग आईओएस पर भी शुरू होने की जानकारी नेटफ्लिक्स के सूत्रों ने दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed