{"_id":"5a1818124f1c1b4e718b5440","slug":"now-rajput-samaj-of-britain-protests-over-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' के विरोध की चिंगारी ब्रिटेन तक पहुंची, वहां के राजपूतों ने चिट्ठी में उड़ेली भावनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' के विरोध की चिंगारी ब्रिटेन तक पहुंची, वहां के राजपूतों ने चिट्ठी में उड़ेली भावनाएं
Sat, 25 Nov 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का विरोध थमता नहीं दिख रहा है। ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अब इसका विरोध देखा जा रहा है।
दरअसल ब्रिटेन में राजपूत समाज के लोगों ने 'पद्मावती' का विरोध शुरू कर दिया है जबकि वहां की सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के फिल्म को पास कर दिया है। विरोध कर रही राजपूत संगठन का कहना है कि फिल्म से राजपूतों की भावनाएं आहत होंगी, उन्होंने ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफेकेशन को चिट्ठी लिखी है कि ब्रिटेन में फिल्म की रिलीज ना हो।
3 of 5
padmavati
ब्रिटेन में राजपूत समाज के अध्यक्ष महेंद्र सिंह जडेजा ने कहा कि 'पद्मावती' हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपरा को ठेस पहुंचाती है इसलिए उन्होंने फिल्म के बहिष्कार का फैसला किया है। यही नहीं भारत के कई राज्यों में फिल्म का विरोध हो रहा है ऐसे में ब्रिटेन में भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Padmavati
इससे पहले फिल्म 'पद्मावती' का विवाद बढ़ते-बढ़ते हाईकोर्ट तक पहुंच गया। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने 'पद्मावती' के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में मांग की गई थी कि रिलीज से पहले इसे तीन जाने-माने इतिहासकारों और एक हाईकोर्ट के जज को दिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Padmavati
लेकिन बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने पद्मावती के रिलीज पर रोक वाली याचिका खारिज कर दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ‘पद्मावती’ की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका निराशाजनक और गलत है, ऐसी याचिकाएं प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रोत्साहन दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।