फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर अब फिल्मों में किसी के कहने पर नहीं करेंगी ऐसा, वजह जानकर रह हो जाएंगे हैरान

Mon, 21 May 2018 07:44 AM IST
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Now Swaraj Bhaskar will not smoking in movies
Swara Bhaskar
इन दिनों स्लिप डिस्क की वजह से बेड रेस्ट कर रहीं स्वरा भास्कर ने फैसला किया है कि वह धूम्रपान नहीं करेंगी। वह वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं करती मगर पिछली दो फिल्मों

'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' के लिए यह करना पड़ा। 'अनारकली ऑफ आरा' में वह कम पढ़ी-लिखी लोकल डांसर बनी थीं तो उन्हें किरदार डिमांड के हिसाब से बीड़ी पीनी पड़ी जबकि 'वीरे दी वेडिंग' वह उच्च-मध्यमवर्ग की महिला हैं, जो चेन स्मोकर यानी लगातार सिगरेट पीती हैं। 

 
Now Swaraj Bhaskar will not smoking in movies
Swara Bhaskar
बीड़ी-सिगरेट का स्वरा के स्वास्थ्य पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने पर्दे पर भी इनसे तौबा करने का फैसला ले लिया है। उनका कहना है कि किरदारों के लिए धूम्रपान के अनुभव खराब रहे हैं। इससे सांस में तकलीफ होती है और उनींदापन छा जाता है। 

 
Now Swaraj Bhaskar will not smoking in movies
Swara Bhaskar
'वीरे दी वेडिंग' के दौरान निर्देशक ने कई बार उनसे कहा कि धूम्रपान के दृश्य वास्तविक नहीं लग रहे, अतः जबर्दस्ती कश खींचने पड़े। स्वरा के अनुसार जब उन्होंने सिगरेट पीने की खूब प्रेक्टिस कर ली और सीन वास्तविक दिखने लगे तो निर्देशक ने एक दृश्य में सिगार से कश खिंचवा दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now Swaraj Bhaskar will not smoking in movies
Swara Bhaskar
स्वरा का कहना है कि भविष्य में वह ऐसे किरदार पर्दे पर नहीं करेंगी, जिनमें धूम्रपान करना पड़े। ऐसी भूमिकाएं आईं तो वह साफ इंकार कर देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed