फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ही नहीं ऐश्वर्या और अमिताभ की मौत की झूठी खबर भी हुई थी वायरल, फैंस हो गए थे परेशान

Sun, 20 May 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
these bollywood celebrities death rumours fans shocked
सोशल मीडिया पर अफवाह

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज वायरल हो रहा था कि महाबलेश्वर के पास बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस मैसेज को पढ़कर अजय के फैंस काफी परेशान हो गए जिसके बाद सच सामने आया कि ये खबर फर्जी है और अजय देवगन बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अफवाहों के शिकार हुए हैं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर मौत की अफवाहें फैली हैं।

these bollywood celebrities death rumours fans shocked
ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी झूठी खबर का शिकार हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या राय के बारे में अफवाह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुई कि सास-ससुर जया और अमिताभ से ऐश की बन नहीं रही जिसके बाद उन्होंने दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की हालांकि सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए ऐश्वर्या राय कुछ दिनों बाद ही मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शामिल हुईं।

these bollywood celebrities death rumours fans shocked
हनी सिंह

2014 में यो यो हनी सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें बताया गया कि एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई हालांकि कुछ समय बाद ही हनी सिंह के करीबी लोगों ने बताया कि वो दुबई में हैं और वो ठीक हैं। हनी सिंह की जो तस्वीरें लीक हुई थी वो उनके गाने ब्रिंग मी बैक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood celebrities death rumours fans shocked
अमिताभ बच्चन

2016 में कई लोगों के फेसबुक और व्हाट्सएप पर ये मैसेज आया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मौत हो गई है। इस मैसेज में बताया गया था कि 23 फरवरी को सुबह 11 बजे अमिताभ बच्चन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस अफवाह ने बिग बी के फैंस को खासा परेशान कर दिया और इसके बाद अमिताभ के प्रवक्ता तक को ये बयान देना पड़ गया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं।

विज्ञापन
these bollywood celebrities death rumours fans shocked
d

2014 में लता मंगेशकर की मौत की अफवाह आग की तरह फैल गई। जब लता मंगेशकर को इस बात का पता चला तो वो मीडिया के सामने आईं और ऐसी अफवाह को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी खबर ने मुझे आहत किया है और मुझसे ज्यादा मेरे प्रशंसकों को। उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, मैं जिंदा हूं। लता मंगेशकर के बयान के बाद उनके लाखों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed