फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'SOTY 2' शूटिंग के आखिरी दिन ज्योतिषी के सामने टाइगर श्रॉफ ने बताया अपनी फैमिली का ये राज

Sun, 20 May 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff SOTY 2 shooting last day mussoorie dehradun news
Tiger Shroff

शनिवार को मसूरी में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग का आखिरी दिन था। इस दौरान टाइगर जिस होटल में रुके थे वहां उन्हें एक ज्योतिषी मिले, जिनके सामने उन्होंने अपने परिवार का राज खोल दिया।

tiger shroff SOTY 2 shooting last day mussoorie dehradun news
tiger shroff
मसूरी में शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और मनोज पाहवा जिस होटल में रुके थे। उसी होटल में देहरादून के कात्यायनी वैदिक ज्योतिष ऋषि कुमार विश्वनाथ अय्यर भी रुके हुए थे। इस दौरान वह टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और मनोज पाहवा से मिले और ज्योतिष के बारे में चर्चा की।
 
tiger shroff SOTY 2 shooting last day mussoorie dehradun news
tiger shroff - फोटो : Instagram
ज्योतिषाचार्य ऋषि ने सितारों के कुंडली का विश्लेषण किया और आने वाले समय में उचित प्लानिंग का रहस्य भी बताया। इस दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ये भी बताया कि ज्योतिष उनके परिवार का एक हिस्सा है और उनके दादा भी एक प्रसिद्ध ज्योतिषी थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff SOTY 2 shooting last day mussoorie dehradun news
manoj pahwa
ज्योतिषाचार्य ऋषि ने टीवी पर ऑफिस-ऑफिस जैसे सफल शो करके अब बड़े पर्दे पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ कलाकार मनोज पाहवा से करीब 5 घंटे ज्योतिष और आध्यात्म पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मनोज पाहवा ने अपनी मां को फोन कर अपना जन्म समय मांगा और अपनी जन्मकुंडली बनवाने और उसका  विश्लेषण करने को कहा। मनोज पाहवा के बहनोई भी ज्योतिषी हैं। 

 
विज्ञापन
tiger shroff SOTY 2 shooting last day mussoorie dehradun news
ananya pandey
अनन्या पांडे को ज्योतिषाचार्य ने आशीर्वाद और उनकी आने वाली फिल्म के लिए अनेकों शुभकामनाएं दी। शनिवार को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग मसूरी में पूरी हो गई। इसके बाद अब 21 मई से 23 तक फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में होगी। जिसके बाद 24 मई को फिल्म यूनिट मुंबई लौट जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed