भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक मीडिया शो में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से देश में कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। लोग नुपुर शर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब सड़कों पर आ गई है। कल जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश को तनाव जैसी की स्थिति देखने मिली। जहां कुछ लोग नुपुर के बयान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों की लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक ने सामने आकर सोशल मीडिया पर नुपुर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Nupur Sharma Controversy: विवेक को आई खिलाफत मूवमेंट की याद, ट्वीट कर नुपुर के बचाव में उतरे 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक को नहीं भाया प्रदर्शन
शुक्रवार को कर्नाटक में प्रदर्शनकारियों ने नुपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटका दिया, जिसे देख ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उन प्रर्दशनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने इस घटना की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों के इरादों पर सवाल खड़े किए। विवेक ने इस प्रदर्शन की तुलना खिलाफत मूवमेंट से करते हुए लिखा,"माफ कीजिए दोस्तों, लेकिन यह न तो ईरान है न ही इराक और न ही सीरिया। यह आज का भारत है। अगर इस तरह की हरकत करने वालों को तुरंत सजा नहीं दी गई, तो देश में जल्द ही ऐसा वक्त आएगा जब इस तरह से असल में लोग लटके हुए नजर आएंगे। इस घटना को देखते हुए लग रहा है कि खिलाफत आंदोलन आज भी जिंदा है।"
नुपुर के साथ खड़े हैं विवेक
Dear educated Muslim friends,
इतना ही नहीं विवेक ने अपनी बात खत्म करने के लिए दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने देश के मुसलमानों को समझाने की कोशिश की। वह लिखते हैं, "मेरे प्यारे शिक्षित मुस्लिम भाइयों, अब खिलाफत के खिलाफ आवाज उठाने का वक्त आ गया है और इस बार यह आपको करना होगा। इस तरह के आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का समय आ गया है। आप सिर्फ शांति, सद्भाव और एकता के बारे में शिकायत नहीं कर सकते। अब आपको इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी होगी, चुप रहने वालों पर धिक्कार है।" इससे पहले भी विवेक, नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए नजर आए थे। नुपुर के सस्पेंशन के बाद उन्होंने कहा था, "आज भारत ही भारत के खिलाफ हो गया है।"
It’s your turn to raise voice against this KHILAFAT 2.0.
It’s time for you to stand up against terrorism & barbarian behaviour like this. You can’t keep complaining and not do anything about peace, harmony & unity. SHAME on those who are silent. https://t.co/J4aJ0xT840
विवेक का तीखा अंदाज
'द कश्मीर फाइल्स' के हिट होने के बाद से ही देशवासियों को विवेक का एक तीखा अंदाज देखने को मिला है। वह अक्सर बेबाक बयान देते नजर आ चुके हैं। इससे पहले राष्ट्रवाद के मामले पर वह कई बार कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तीखा हमला बोल चुके हैं। हाल ही में विवेक ने एलान किया था कि वह जल्द ही 'द कश्मीर फाइल्स 2' लेकर आएंगे।