फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र से सामने आया नागार्जुन का लुक, खून से लथपथ दिखे अभिनेता, आपने देखा क्या?

Sat, 11 Jun 2022 01:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Akkineni Nagarjuna First Look Amitabh Bachchan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Shahrukh Khan
Nagarjuna Akkineni - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपने रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। मेकर्स आए दिन एक-एक करके सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट का पहला लुक साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था। वहीं अब प्रोड्यूसर करण जौहर ने नागार्जुन का पहला लुक साझा कर दिया है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Brahmastra Akkineni Nagarjuna First Look Amitabh Bachchan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Shahrukh Khan
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

कैसा है नागार्जुन का कैरेक्टर?
फर्स्ट-लुक पोस्टर में, घायल नागार्जुन हवा में अपनी मुट्ठी बांधे, गुस्से में लाल होते नजर आ रहे हैं। वह उस शक्ति को दर्शा रहे हैं जो उनके पास है। अभिनेता फिल्म में अनीश की भूमिका निभा रहे हैं जो नंदी अस्त्र की शक्ति या 1000 नंदियों की शक्ति रखता है। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, नंदी एक बैल है, जो भगवान शिव का वाहन है।

Brahmastra Akkineni Nagarjuna First Look Amitabh Bachchan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Shahrukh Khan
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखिए पोस्टर
इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर लिखते हैं, 'सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके अंधकार भी थर थर कांपे हाथों में जिसके है हज़ारों नंदियों का बल'। ॐ शिववाहनाय विद्महे तुण्डाय धीमहि, तन्नो नन्दी: प्रचोदयात।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Akkineni Nagarjuna First Look Amitabh Bachchan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Shahrukh Khan
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर में ऐसा था अन्य कलाकारों का लुक
हाल ही में अयान मुखर्जी ने अपनी साई-फाई फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर जारी किया है। टीजर में मौनी और रणबीर के बीच जंग सी होती दिख रही है। मौनी राय का अंदाज भी काफी क्रूर लग रहा है। रणबीर कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट काफी सहमी सी लग रही हैं। Brahmastra Starcast Look: फैंस ने देखी 'ब्रह्मास्त्र' के टीजर में शाहरुख खान की झलक, नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी ये अभिनेत्री?
विज्ञापन
Brahmastra Akkineni Nagarjuna First Look Amitabh Bachchan Alia Bhatt Ranbir Kapoor Shahrukh Khan
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का स्पेशल अपीयरेंस!
स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed