तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। नुसरत अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ राजस्थान यात्रा पर गई थीं। इस बीच निखिल जैन ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिससे एक बार फिर से चर्चाएं होने लगी हैं।
नुसरत जहां संग रिश्ते में अनबन के बीच अकेले ट्रिप पर निकले निखिल जैन, इंस्टा स्टोरी देख फिर से उठे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल इन दिनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं। उनके साथ नुसरत जहां नहीं हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ जो भी कैप्शन लिखा है उसे देखकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गाना दिल तोड़के हंसती हो मेरा साझा किया है।
एक तस्वीर के साथ निखिल लिखते हैं कि चीजें नहीं बदलती हैं। आपके देखने का नजरिया बदलता है। वहीं नुसरत के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो वह ब्रांड प्रमोशन में व्यस्त हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Nikhil Jain (@nikhiljainoffcl)
View this post on Instagram
ऐसी खबरों पर नुसरत जहां ने कहा कि ‘मेरा निजी जीवन हमेशा पब्लिक के लिए नहीं है। लोगों ने हमेशा मुझे ट्रायल पर रखा लेकिन इस बार मैं कोई कमेंट करने नहीं जा रही। लोग केवल मुझे मेरे काम से जज करें किसी और बात से नहीं। अच्छा हो, बुरा हो या भद्दा हो, यह मेरी निजी जिंदगी है और इसके बारे में मैं कुछ भी किसी दूसरे से साझा करने नहीं जा रही।‘
बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।