फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद में साड़ी, मंगलसूत्र और सिंदूर में क्यों गईं थीं नुसरत जहां, एक महीने बाद खुद किया खुलासा

Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan revealed about the reason behind sindoor and mangalsutra in parliament
nusrat jahan - फोटो : social media

तृणमूल सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बंटोरी तो वहीं दूसरी ओर बाद में संसद में मंगलसूत्र पहनने और सिंदूर लगाने को लेकर सुर्खियों में आईं। हालांकि इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं। ऐसे में अब उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है।

nusrat jahan revealed about the reason behind sindoor and mangalsutra in parliament
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
बता दें कि इससे पहले भी नुसरत ने संसद में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने को लेकर कहा था कि वो इस्लाम को मानती हैं, लेकिन अपने पति के रीति रिवाजों को भी फॉलो करेंगी। हालांकि इस बार तो लेकर कई मुस्लिम धर्म गुरुओं को समस्या हुई थी।
 
nusrat jahan revealed about the reason behind sindoor and mangalsutra in parliament
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI

एक बार फिर इस बारे में नुसरत ने चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा- अगर वो धर्म को लेकर भेदभाव करतीं तो जिस जगह वो आज हैं वहां नहीं होतीं। वहीं संसद के किस्से के बारे में नुसरत ने कहा- संसद पहुंचने से दो घंटे पहले उनका गृह प्रवेश हुआ था जिसमें वो ऐसे तैयार हुई थीं। गृह प्रवेश करते ही वो दिल्ली के लिए रवाना हो गईं और उन्हें वक्त नहीं मिला कि वो फिर से तैयार हो पातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan revealed about the reason behind sindoor and mangalsutra in parliament
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI
वहीं स्पीकर के पैर छूने को लेकर नुसरत ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुझसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया था। वहीं मुझे हमेशा से यही सिखाया गया था कि जो भी उस कुर्सी पर बैठा हो उसकी इज्जत करनी चाहिए। उम्र में बड़े होने के चलते मैंने उनके पैर छुए थे।
 
विज्ञापन
nusrat jahan revealed about the reason behind sindoor and mangalsutra in parliament
Nusrat Jahan’s wedding reception - फोटो : instagram
इसके बाद नुसरत ने कहा- मैंने कभी ये सोचा भी नहीं था कि उनके लुक्स और ड्रेसिंग को लेकर वो ट्रोल हो जाएंगी। वहीं मैंने उतना आगे तक नहीं सोचा था जितना की लोगों ने सोच लिया। मैंने वही किया जो उस वक्त के मुताबिक मुझे ठीक लगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed