{"_id":"5d430b4c8ebc3e6c9e1b9dec","slug":"nusrat-jahan-shared-her-first-honeymoon-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद नुसरत जहां के हनीमून की तस्वीर हुई वायरल, समुद्र किनारे ऐसे देती दिखीं पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सांसद नुसरत जहां के हनीमून की तस्वीर हुई वायरल, समुद्र किनारे ऐसे देती दिखीं पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : social media
Link Copied
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां राजनीति में आने के बाद से आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। सोशल मीडिया पर नुसरत और निखिल जैन की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। वहीं इस बीच नुसरत जहां के हनीमून की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : social media
दरअसल नुसरत जहां ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर का स्ट्रीप क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वहीं उनकी तस्वीर के बैकग्राउड में समुद्र नजर आ रहा है। इस तस्वीर में नुसरत बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके फैंस भी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
इस खूबसरत तस्वीर को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के लिए बेहद प्यारा कैप्शन दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही हैं। इस तस्वीर में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन को भी टैग किया है। अंग्रेजी वेबासाइट डीएनए की खबर के अनुसार नुसरत जहां की ये तस्वीर उनके हनीमून की है।
नुसरत जहां की ये पहली तस्वीर नहीं है जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। हाल में उन्होंने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में नुसरत आइने में खुद को निहारती हुई दिखाई दीं। इस तस्वीर में नुसरत काफी खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर नुसरत की यह तस्वीर छाई रही।
विज्ञापन
5 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। इन दोनों की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत जहां ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन दिया था। रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।