फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nusrat Jahan: नुसरत को 'मम्मा' और यश को 'पापा' कह रहा है बेबी, एक्ट्रेस ने शेयर किया शॉर्ट वीडियो

Tue, 23 Nov 2021 12:22 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Nov 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan shares adorable short video with Yashdas Gupta and son Ishan
नुसरत जहां-यशदास गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां अकसर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी निखिल जैन से शादी करने को लेकर, तो कभी अपनी ही शादी को अवैध कहने पर। इसके बाद गर्भवती होने और फिर यशदास गुप्ता संग रिश्ते को लेकर, नुसरत लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। पहले तो यश-नुसरत के रिश्ते और नुसरत के बच्चे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब दोनों लोग खुल्लम-खुल्ला प्यार करते नजर आते हैं।

Nusrat Jahan shares adorable short video with Yashdas Gupta and son Ishan
शॉर्ट वीडियो में नुसरत के बेटे ईशान की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी बीच नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें अलग अलग स्लाइड्स में वह, यशदास गुप्ता और उनका बेबी नजर आ रहा है। वीडियो में यश की तस्वीर के पीछे से बच्चे की आवाज आती है 'पापा', वहीं नुसरत की तस्वीर के पीछे से 'मम्मा' की आवाज आती है।

Nusrat Jahan shares adorable short video with Yashdas Gupta and son Ishan
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को नुसरत के एक फैन पेज ने बनाया और साझा किया था, जिसे बाद में नुसरत ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। इस प्यारे से वीडियो पर उनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan shares adorable short video with Yashdas Gupta and son Ishan
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram

बता दें कि 2019 में नुसरत जहां ने तुर्की में निखिल जैन के साथ शादी की थी। यह रॉयल शादी देश भर में चर्चा में रही। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और कपल ने अलग होने का फैसला लिया। बीते दिनों कोलकाता कोर्ट ने नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को कानूनी रूप से अमान्य बताया था। अदालत के आदेश में कहा गया था कि आस्था के आधार पर नुसरत जहां मुस्लिम हैं और निखिल जैन हिंदू हैं। यह घोषित किया जाता है कि 19 जून 2019 को बोडरम तुर्की में दोनों के बीच हुआ कथित विवाह कानूनी रूप से वैध नहीं है।
 

विज्ञापन
Nusrat Jahan shares adorable short video with Yashdas Gupta and son Ishan
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अलग होने के बाद नुसरत जहां के गर्भवती होने की खबर आई तो सब लोग हैरत में थे। निखिल जैन ने इस बात की जानकारी से भी इनकार कर दिया था। इसी बीच यशदास गुप्ता संग नुसरत के रिश्ते की बात सामने आई। अगस्त 2021 में नुसरत ने बेटे ईशान को जन्म दिया जिसके बाद पता चला कि यश की उसके पिता हैं। इन दिनों नुसरत और यश बराबर की रोमांटिक तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed