फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nysa-khushi Troll: पैपराजी को नजरअंदाज करना खुशी और नीसा को पड़ा भारी, भड़के यूजर्स ने ऐसे लगा दी क्लास

Fri, 02 Sep 2022 11:42 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 02 Sep 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
Nysa devgan and khushi kapoor party together at Mumbai restaurant social media users troll them for attitude
नीसा देवगन और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ-साथ उनके बच्चे भी अपनी अलग पॉपुलैरिटी बनाए हुए हैं। स्टार किड्स अपने गजब के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फैंस कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, कुछ स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। दूसरी तरफ अजय देवगन की बेटी नीसा बेशक एक्टिंग से दूर हैं लेकिन वह भी इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इन सबके बीच, बीती रात खुशी कपूर और नीसा देवगन को एक साथ पार्टी करते स्पॉट किया गया।  

Nysa devgan and khushi kapoor party together at Mumbai restaurant social media users troll them for attitude
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीती रात नीसा और खुशी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले नीसा अपनी कार से उतरती हैं और एक बिल्डिंग में चली जाती हैं और फिर खुशी कपूर की कार आती है और वह भी अपनी कार से निकलकर सीधा बिल्डिंग में चली जाती हैं। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी दोनों को फोटोज के लिए कहते हैं लेकिन वे दोनों नहीं रुकतीं। 

Nysa devgan and khushi kapoor party together at Mumbai restaurant social media users troll them for attitude
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी कपूर और नीसा देवगन का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और अब हर कोई दोनों को ट्रोल कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एटीट्यूड तो देखो इनका, सर्जरी वाली शक्ल और घमंड देखो।' दूसरे ने लिखा, 'इनकी असली शक्ल देखकर बच्चे डर जाएंगे और एटीट्यूड देखो इनका।' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'खुशी इज वेरी दुखी। (खुशी बहुत दुखी लग रही हैं)' इसके अलावा भी कई यूजर्स ने दोनों को ट्रोल किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nysa devgan and khushi kapoor party together at Mumbai restaurant social media users troll them for attitude
खुशी कपूर - फोटो : Instagram

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने अब तक अपने एक्टिंग करियर को शुरू नहीं किया है। लेकिन उन्होंने रैंप पर चलना शुरू कर दिया है। बीते दिनों वह कुछ शो में रैंप पर अपना जलवा बिखेरती दिखी थीं। वहीं, खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed