फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में क्रॉप टॉप पहनने के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं नीसा देवगन, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Sun, 24 Nov 2019 02:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Nov 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Nysa Devgan spotted with Kajol at Manish Malhotra house troll for skin tone
Kajol and Nysa Devgan - फोटो : instagram

मशूहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के पिता का 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। मनीष के पिता के निधन के बाद लगातार उनके घर पर फिल्मी हस्तियां उन्हें सांत्वना देने पहुंच रही हैं। मनीष की करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी बेटी नीसा संग उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। बेटी के साथ काजोल की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होते ही नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। नीसा को उनके स्किन टोन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 

 

Nysa Devgan spotted with Kajol at Manish Malhotra house troll for skin tone
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा- 'नीसा का ट्रीटमेंट शुरू हो गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवा ले कोई भी, बस पैसा चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसका पहले रंग गहरा था अब गोरा कैसे हो गया?' चौथे यूजर ने लिखा- 'मीडिया खुश होगी क्योंकि नीसा अब रंग फेयर एंड लवली हो रही है।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'वो लोग चाहते हैं कि नीसा की सर्जरी और व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट के बारे में किसी को पता ना चले।'








 

Nysa Devgan spotted with Kajol at Manish Malhotra house troll for skin tone
Kajol and Nysa Devgan - फोटो : instagram

तस्वीरों में नीसा ने नीले रंग के ट्राउजर के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ है। जबकि काजोल ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी नीसा को कपड़े और मेकअप को लेकर ट्रोल कर चुके हैं। हाल ही में मंदिर में पहने गए कपड़ों को लेकर नीसा ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nysa Devgan spotted with Kajol at Manish Malhotra house troll for skin tone
Nysa Devgn - फोटो : Instagram

दरअसल, नीसा मुंबई में पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने नीसा का ट्रोल करना शुरु कर दिया था। तस्वीरों में नीसा ने पीले रंग का क्रॉप टॉप और ट्राउजर पहना हुआ था।  एक यूजर ने लिखा था- 'इन बच्चों को बिल्कुल समझ नहीं कि कि मंदिर में किस तरह जाएं?' वहीं दूसरे ने पूछा- 'मंदिर में भी पूरा फैशन चाहिए इन्हें।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अगर मैं ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर जाता तो मेरे पिताजी मुझे थप्पड़ मार देते।'

विज्ञापन
Nysa Devgan spotted with Kajol at Manish Malhotra house troll for skin tone
Ajay Devgn and Nysa Devgn - फोटो : instagram

नीसा को ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन पहले भी बयान दे चुके हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने कहा था, 'वो सिर्फ 14  साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। मैं फोटोग्राफर से यही कहूंगा कि वे स्टारकिड को अकेला छोड़ दें। पैरेंट्स के फेमस होने का हर्जाना बच्चे क्यों भुगतें। बच्चों को स्पेस चाहिए होता है। वो हर समय तैयार होकर नहीं रह सकते हैं।'

यह भी पढ़ें- नेपोटिज्म के बाद फीस को लेकर भड़कीं तापसी, बोलीं- 'हीरो की तुलना में पांच फीसदी ही मिलता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed