{"_id":"698fef64d33a5ff2850c0c04","slug":"o-romeo-vs-tu-yaa-main-day-1-box-office-collection-and-vadh-2-to-mardaani-collection-total-earning-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘ओ रोमियो’ पर क्या आया दर्शकों का दिल? ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर की कैसी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘ओ रोमियो’ पर क्या आया दर्शकों का दिल? ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर की कैसी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:14 AM IST
सार
Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर स्टारर ‘तू या मैं’ रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इन फिल्मों ने कितनी कमाई की। क्या पहले से मौजूद फिल्मों को यह टक्कर दे सकी हैं। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट?
विज्ञापन
1 of 5
बाॅक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज था, क्या यह क्रेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदल सका। क्या फिल्म को बढ़िया ओपनिंग मिली। वहीं ‘तू या मैं’ जैसी रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा ने पहले दिन कितनी कमाई की। साथ सिनेमाघरों में मौजूद ‘वध 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने शुक्रवार को कितना कमाया।
2 of 5
फिल्म ‘ओ रोमियो’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन सिर्फ 8 करोड़ 25 लाख रुपये बटोर हैं। फिल्म का कलेक्शन उतना शानदान नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। अब फिल्म को वीकएंड का सहारा है। शनिवार और रविवार को यह फिल्म अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर एक बार फिर से इंपरफेक्ट हीरो के अंदाज में नजर आए लेकिन यह दोनों फिल्म ‘हैदर’ जैसा जादू नहीं चला पाए।
3 of 5
फिल्म 'तू या मैं'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'तू या मैं' की खराब शुरुआत
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ ने पहले दिन निराश किया। फिल्म बहुत खराब शुरुआत की है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये ही पहले दिन कमाए। फिल्म में जेन जी स्टाइल, थ्रिलर और रोमांस के बावजूद यह दर्शकों को दिल में नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'वध 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शुक्रवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई?
फिल्म ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में आठ दिन हो चुके हैं। आठवें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर र गया है। फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 4 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि सातवें दिन इसने 20 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.49 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘वध 2’ फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ ने किया कितना कलेक्शन?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 15वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए, वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 41.51 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘बॉर्डर 2’ को भी सिनेमाघरों में 22 दिन हो चुके हैं। शुक्रवार को इसने 80 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 318.56 करोड़ रुपये हो चुका है। इन फिल्मों का कलेक्शन अब लाखों में सिमट कर रह गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।