{"_id":"5aad27094f1c1baa758b5ea4","slug":"october-first-song-theher-jaa-a-sneak-peek-from-varun-dhawan-and-banita-sandhu-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब वरुण ने 'अक्टूबर' में कहा 'ठहर जा', 21 मार्च को लोग सुन पाएंगे ये गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब वरुण ने 'अक्टूबर' में कहा 'ठहर जा', 21 मार्च को लोग सुन पाएंगे ये गाना
Sun, 18 Mar 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
October
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय यानि वरुण धवन और न्यूकमर एक्ट्रेस बनिता संधू की फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म के पहले गाने के बोल 'ठहर जा' सामने आए हैं। हालांकि गाना 21 मार्च 2018 को रिलीज किया जाएगा। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने खुद इस गाने को गाया है। अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की पहली लाइन खुद गाकर अपने फैंस को सुनाई है। साथ ही उन्होंने लोगों को बताया है कि 21 मार्च को ये गाना सबके सामने होगा।
वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।
3 of 4
october
आपको जानकर हैरानी होगी कि शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी 'अक्टूबर' महज 38 दिनों में कंप्लीट हुई है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मनाली में पूरा हुआ था। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है और बनीता संधू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
October
फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में वरुण धवन का लुक काफी पसंद किया जा रहा है और अब इंतजार है तो फिल्म के रिलीज का। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।