{"_id":"5d68f0538ebc3e013c6c9da6","slug":"odia-actor-tattwa-prakash-satapathy-ake-papu-pom-pom-make-fun-of-ranu-mondal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानू मंडल का मजाक उड़ाते ही सोशल यूजर्स के निशाने पर आया ये अभिनेता, आलोचना के बाद देनी पड़ी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानू मंडल का मजाक उड़ाते ही सोशल यूजर्स के निशाने पर आया ये अभिनेता, आलोचना के बाद देनी पड़ी सफाई
Fri, 30 Aug 2019 03:32 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 30 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर चर्चा में आईं रानू मंडल का अभिनेता तत्व प्रकाश सतपथी ने मजाक उड़ाया है। हाल ही में गायक हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर किया है। गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिमेश रेशमिया और रानू मंडल के इस वीडियो के मीम्स भी बन रहे हैं। वहीं तत्व प्रकाश सतपथी को रानू का मजाक बनाने पर ना केवल आलोचना का सामना करना पड़ा बल्कि सफाई तक देनी पड़ी है।
Papu Pom Pom
- फोटो : social media
तत्व प्रकाश सतपथी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार हैं। हाल ही में उन्होंने टिक टोक वीडियो के जरिए रानू मंडल का मजाक बनाया है। इस वीडियो में अभिनेता तत्व प्रकाश सतपथी अपने सहयोगी के साथ मिलकर रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के वीडियो की तरह टिक टोक वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इस तरह रानू मंडल का मजाक बनाने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तत्व प्रकाश सतपथी की आलोचना भी की है।
पढ़ें: पहले गाने के हिट होते ही रानू मंडल को मिला एक और बड़ा ऑफर, रिकॉर्डिंग वीडियो आया सामने
पढ़ें: पहले गाने के हिट होते ही रानू मंडल को मिला एक और बड़ा ऑफर, रिकॉर्डिंग वीडियो आया सामने
ranu mondal with himesh reshammiya
- फोटो : social media
इतना ही नहीं रानू मंडल का मजाक बनाने पर तत्व प्रकाश सतपथी के फैंस भी काफी निराश हुए। तमाम आलोचनाओं के बाद खुद तत्व प्रकाश सतपथी को सामने आकर इस पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी। रानू मंडल का मजाक बनाने पर उन्होंने कहा- 'मेरा इरादा किसी को भी अपमानित करना नहीं था।' गौरतलब है कि तत्व प्रकाश सतपथी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन हैं। रानू मंडल का मजाक बनाने वाला तत्व प्रकाश सतपथी का वीडियो HAPPY Creation नाम के एक यूट्यूब चैनल ने साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
वहीं बात करें रानू मंडल की निजी जिदंगी की तो, उनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेगोपारा में एक उजड़े हुए घर में रहती हैं। यह किसी दूसरे का घर है। रानू बताती हैं कि 'मैं कोलकाता और दूसरी जगहों पर स्टेज शोज करती थीं और दूसरे मशहूर गायकों के परफॉर्मेंस से पहले गाती थी। ज्यादातर बड़े गायक शो में देर से पहुंचते थे ऐसे में तब तक मैं गाना गाकर दर्शकों को सुनाती थी।'
पढ़ें: अतींद्र का एक और बड़ा खुलासा, रानू मंडल की हुई थीं दो शादियां, मशहूर होते ही सच्चाई आई सामने
पढ़ें: अतींद्र का एक और बड़ा खुलासा, रानू मंडल की हुई थीं दो शादियां, मशहूर होते ही सच्चाई आई सामने
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
रानू के गाने का वीडियो पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने बनाया था। रानू के बारे में अतींद्र ने बताया कि उनकी दो शादियां हुई थीं। पहला पति पश्चिम बंगाल का ही था जो रानू का ध्यान नहीं रखता था। महज 20 साल की उम्र में रानू आस-पास के क्लबों में गाना गाती थीं जो उनके पति को बिल्कुल पसंद नहीं था। पति के लिए रानू ने गाना भी बंद कर दिया था। इसके बावजूद उसने रानू को छोड़ दिया। पहले पति से रानू को एक बेटा और एक बेटी हुई। पति के छोड़ने के बाद रानू के पास कोई सहारा नहीं रहा तो वो मुंबई पहुंचीं जहां काफी भटकने के बाद उन्हें फिरोज खान के घर नौकरी मिली।