फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2 Teaser Disclaimer: सिनेमाघरों में इस डिस्क्लेमर के साथ रिलीज हुआ ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर, संकट में फिल्म

Thu, 13 Jul 2023 01:57 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 13 Jul 2023 01:57 PM IST
विज्ञापन
Oh My God 2 Teaser released in theatres with censor boards Disclaimer read all details here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय से फिल्म ‘आदिपुरुष’ को पारित किए जाने के मसले पर फटकार खाने के बाद सेंसर बोर्ड का मुंबई दफ्तर एक्स्ट्रा अलर्ट मोड में है। देश में पहली बार किसी फिल्म का टीजर सेंसर बोर्ड ने डिस्क्लेमर के साथ पारित किया है। बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल द डेड रेकनिंग पार्ट वन’ दिखाने से पहले फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर दिखाया जाना शुरू किया गया है। इस बीच खबर ये भी है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की परीक्षण समिति ने देखने के बाद पुनरीक्षण समिति को भेज दिया है।

Oh My God 2 Teaser released in theatres with censor boards Disclaimer read all details here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर सोशल मीडिया पर दो दिन पहले रिलीज हो चुका है। करीब सवा मिनट के इस टीजर को यूट्यूब पर भी अब तक सिर्फ सवा दो करोड़ व्यूज ही मिले हैं। धार्मिक कथा को लेकर बनी पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ के टीजर के दो दिन में भी 50 मिलियन व्यूज न पार कर पाने से इसके मेकर्स तो चिंतित हैं ही, इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड भी कम चिंतित नहीं है।

Oh My God 2 Teaser released in theatres with censor boards Disclaimer read all details here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेंसर बोर्ड के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने के लिए इसे तुरत फुरत में पारित किया गया। किसी तरह की आलोचना या कानूनी पचड़े से बचने के लिए ही सेंसर बोर्ड ने इस पूरे टीजर पर एक वाटरमार्क लगवा दिया है। बुधवार को सिनेमाघरों में ये टीजर इसी वाटरमार्क डिस्क्लेमर के साथ रिलीज हुआ। टीजर पर लिखा है, ‘इस फिल्म को सेंसर बोर्ड का प्रमाण पत्र मिलना अभी बाकी है’। बुधवार को ये टीजर सिनेमाघरों में पहुंचा और बुधवार को ही फिल्म के सेंसर बोर्ड में अटकने की भी खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oh My God 2 Teaser released in theatres with censor boards Disclaimer read all details here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ के निर्माता या सेंसर बोर्ड ने अभी तक इस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म को परीक्षण समिति ने देखने के बाद हाथ खड़े कर दिए है। बजाय फिल्म निर्माताओं को फिल्म में कट्स सुझाने के इस समिति ने पूरी फिल्म को ही पुनरीक्षण समिति के पास भेज दिया है। इसका अर्थ यही लगाया जा रहा है कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ की सामग्री में कुछ तो ऐसा है जिसे लेकर परीक्षण समिति के सदस्य आशंकित रहे।
 
विज्ञापन
Oh My God 2 Teaser released in theatres with censor boards Disclaimer read all details here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार की पिछल हिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रही है। इसके बाद से वह लगातार आठ फिल्में दे चुके हैं और इनमें से एक भी फिल्म दर्शकों को नहीं भाई। दो फिल्मों ‘अतरंगी रे’ और ‘कठपुतली’ को सिनेमाघर ही नसीब नहीं हुए और इन्हें सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। वहीं सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बधन’, ‘रामसेतु’ और ‘सेल्फी’ कतार से फ्लॉप रहीं। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में अक्षय ने एक खास भूमिका ही निभाई थी लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed