पिछले महीने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'रफूचक्कर' के जरिए अभिनेता मनीष पॉल और 'कफस' के जरिए अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू हुआ है। साल के पहले छह महीनों में इनके अलावा हिंदी सिनेमा में काम करते रहे कई दिग्गज सितारों ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया है। एक नजर इन सितारों के ओटीटी डेब्यू पर और दर्शकों से इनके किरदारो को मिली प्रतिक्रिया पर..
OTT Debut 2023: अदिति राव बनीं पहली छमाही की स्टार नंबर वन, बाकी नौ स्थानों पर इन फिल्म सितारों का कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10. वेंकटेश दग्गुबाती
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'राणा नायडू' के जरिए साउथ सिनेमा के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती ने नागा नायडू की भूमिका निभाई थी। पहली बार इस सीरीज में चाचा भतीजे की जुगलबंदी नजर आई थी। राणा दग्गुबाती, वेंकेश दग्गुबाती के रिश्ते में भतीजे हैं। चाचा भतीजे इस सीरीज में बाप बेटे बने हैं। हिंदी पट्टी में वेंकटेश की पहचान फिल्म 'अनाड़ी' के जरिए रही है। लेकिन इस सीरीज के जरिए वेंकटेश दग्गुबाती ने दर्शको को निराश ही किया। सेक्स, हिंसा और गालियों से भरपूर ये सीरीज अमेरिकन सीरीज 'रे डोनोवन' की रीमेक है। वह लोकप्रियता के मामले में 10वें नंबर ही पहुंच सके।
इसे भी पढ़ें- BB OTT2: सलमान खान के शो में इस यूट्यूबर की होगी ग्रैंड एंट्री, दी सिस्टम हैंग करने की चेतावनी
09. शाहिद कपूर
ओटीटी डेब्यू में नौवें नंबर पर रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने 'फर्जी' वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया। इस सीरीज में शाहिद कपूर ने सनी की भूमिका निभाई है जो अपने नाना के पुराने प्रिंटिंग क्रांति के ठप हो रहे बिजनेस में मदद करता है। इस दौरान उसे अहसास होता है कि वह फर्जी नोट डिजाइन कर सकता है। इस सीरीज में शाहिद कपूर को खूब चमकाने की कोशिश की गई लेकिन वाहवाही विजय सेतुपति लूट गए। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी 2023 को स्ट्रीम हुई थी। शाहिद कपूर की एक ओटीटी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भी इस दौरान रिलीज हुई लेकिन उसमें भी उनका ‘कबीर सिंह’ जैसा अभिनय लोगों को पसंद नहीं आया।
08. आदित्य रॉय कपूर
वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के जरिए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने ओटीटी प्लेटफार्म डेब्यू किया है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर ने पूर्व नौसेना अधिकारी शान सेनगुप्ता की भूमिका निभाई है। शान सेन गुप्ता के निशाने पर शैलेंद्र रूंगटा का खतरनाक गिरोह है, जो अवैध हथियारों की डीलिंग करता है। मूल सीरीज में इसी किरदार को टॉम हिडलस्टन ने निभाया है, उनके अभिनय के पैमाने अगर आदित्य रॉय कपूर का किरदार देखे तो उनका अभिनय काफी कमजोर लगता है। उनकी टॉप 10 में एंट्री भी बहुत मुश्किल रही है।
07. सोनाक्षी सिन्हा
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी जोया अख्तर और रीमा कागती की वेब सीरीज 'दहाड़' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर चुकी हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने महिला पुलिसकर्मी अंजलि भाटी की भूमिका निभाई है, जो एक साइको किलर का पीछा कर रही है। माना जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के ढलते करियर के लिए यह सीरीज उनके लिए संजीवनी साबित हो सकता है, लेकिन उनका किरदार सीरीज में असरहीन ही दिखा। इसी के चलते इस सीरीज के रिलीज होने के बाद अब तक सोनाक्षी की कोई दूसरी सीरीज या फिल्म की भी घोषणा नहीं हो सकी है। वह ओटीटी डेब्यू की टॉप 10 लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।