{"_id":"626a40863d175d791055c172","slug":"om-the-battle-within-teaser-release-aditya-roy-kapoor-fights-like-a-pro-sanjana-sanghi-is-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Om The Battle Within Teaser: फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन करते दिखे आदित्य रॉय कपूर, संजना सांघी नहीं आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Om The Battle Within Teaser: फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन करते दिखे आदित्य रॉय कपूर, संजना सांघी नहीं आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओमः द बैटल विद इन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम द बैटल विद इन' का 57 सेकेंड का टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में आदित्य कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म के पोस्टर में आदित्य को मशीन गन के साथ देखकर ही समझ आ गया था कि इस बार वह एकदम नए अवतार में दिखाई देंगे। टीजर में फाइट सीक्वेंस के साथ ही जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला। हालांकि टीजर में आदित्य के अलावा किसी की भी झलक दिखाई नहीं दी। इसके साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना तो तय है फिल्म में एक्शन भरपूर होगा।
2 of 4
ओमः द बैटल विद इन
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत आदित्य के ये कहने से शुरू होती है कि मुझे कुछ याद नहीं है। इसके बाद एक आवाज आती है भाग ऋषि भाग और एक बच्चा पापा कहकर चिल्लाता है। इसके बाद आदित्य ढेर सारे एक्शन सीन करते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज काफी अलग है। इसमें आपको दमदार एक्शन और फाइटिंग सीन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बढ़िया डायलॉग भी हैं, जैसे आदित्य कहते हैं कि एक लड़ाई को जीतने के लिए कई बार लड़ाई करनी पड़ती है।
3 of 4
ओमः द बैटल विद इन
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको एक्शन और फाइट सीक्वेंस पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। फिल्म के टीजर को आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने फिल्म का डायलॉग 'एक लड़ाई को जीतने के लिए कई बार लड़ाई करनी पड़ती है' लिखने के साथ ही कहा कि कि ओम का टीजर आ चुका है। 'ओम द बैटल विद इन' 1 जुलाई को थिएटर में आएगी। इसके अलावा संजना सांघी ने भी टीजर को शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओमः द बैटल विद इन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है और जी स्टूडियोज, अहमद खान और शैरा खान इस फिल्म के निर्माता हैं। 'आम द बैटल विद इन' में आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी पहली बार साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि टीजर में संजना सांघी कहीं भी दिखाई नहीं दीं। फैंस संजना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें अपना लुक दिखाने के लिए कह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।