फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood v/s South: साउथ को पैन इंडिया तो बॉलीवुड को पान मसाला बता रहे नेटिजन्स, भाषा विवाद पर ट्रोल हो रहे अजय देवगन

Thu, 28 Apr 2022 12:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

हिंदी भाषा पर दिए अपने बयान के बाद से ही जहां कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप सुर्खियों में बने हुए हैं, तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी लगातार चर्चाओं में हैं। 

विज्ञापन
Bollywood v/s South: Netizens are calling tollywood as Pan India and Bollywood as Pan Masala Ajay Devgan getting trolled over language dispute
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

हिंदी भाषा पर जारी विवाद के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ के दो बड़े सितारों के बीच तीखी बहस जारी है। हिंदी भाषा पर दिए अपने बयान के बाद से ही जहां कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप सुर्खियों में बने हुए हैं, तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी लगातार चर्चाओं में हैं। दोनों कलाकारों के बीच छिड़ी इस जंग में अब कुछ फिल्मी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब यूजर्स भी इस मुद्दे पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह विवाद इतना बढ़ गया है कि ट्विटर पर किच्चा सुदीप, हिंदी इज नॉट नेशनल लैग्वेंज, विमल जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं।  

Bollywood v/s South: Netizens are calling tollywood as Pan India and Bollywood as Pan Masala Ajay Devgan getting trolled over language dispute
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

इस विवाद पर कई लोग तो अभिनेता अजय देवगन और बॉलीवुड को ट्रोल करते तक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स तो इस मुद्दे पर ढेर सारे मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। वहीं, कई लोग दोनों कलाकारों से भाषा पर जारी इस विवाद को खत्म करने की गुजारिश भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए एक यूजर ने लिखा, हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। अपनी फिल्म रनवे 34 को प्रमोट करने के लिए ये ट्रिक्स अपनाना बंद करो। तमिल, कन्नड़, मलयालम,उड़िया, बंगाली, हिंदी, इंग्लिश सभी भाषाएं एक समान हैं। 

Bollywood v/s South: Netizens are calling tollywood as Pan India and Bollywood as Pan Masala Ajay Devgan getting trolled over language dispute
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

वहीं, एक यूजर ने लिखा, खुद को सेलिब्रिटी कहते हो, लेकिन भारत की मूल बातें नहीं जानते। सर, भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, आपके करियर की कई हिट फिल्में जैसे दृश्यम, सिंघम साउथ की ही रिमेक हैं। इसके साथ ही कई लोग अभिनेता को उनके पान मसाला एड को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि पान मसाला एड के बिना अजय देवगन का करियर कुछ भी नहीं है।




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood v/s South: Netizens are calling tollywood as Pan India and Bollywood as Pan Masala Ajay Devgan getting trolled over language dispute
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, कृपया कोई अजय देवगन को 5वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब दें। उनका अब भी मानना है कि भारत की एक राष्ट्रभाषा है। एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए पैन इंडिया स्टार और पान मसाला स्टार्स की तुलना तक कर डाली है। इसके अलावा अन्य कई यूजर भाषा को लेकर जारी इस जंग और हिंदी भाषा पर चल रहे विवाद को खत्म करने की अपील कर रहे हैं।



विज्ञापन
Bollywood v/s South: Netizens are calling tollywood as Pan India and Bollywood as Pan Masala Ajay Devgan getting trolled over language dispute
किच्चा सुदीप,अजय देवगन, राम गोपाल वर्मा - फोटो : Social media

गौरतलब है कि साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप के बयान 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है' पर अजय देवगन ने जवाब दिया था। इसके बाद सुदीप और अजय के बीच यह ट्विटर वॉर इस मामले अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अपनी राय दी। उन्होंने किच्चा सुदीप का समर्थन करते हुए कहा कि बॉलीवुड सितारे साउथ के सितारों से इनसिक्योर हैं और उनसे जलते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मुद्दा आगे क्या मोड़ लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed