{"_id":"626a1f0e820b2019c203ef93","slug":"bhojpuri-singer-shilpi-raj-mms-leak-scandal-shilpi-says-i-am-not-the-girl-in-the-mms-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpi Raj: एमएमएस लीक पर पहली बार आई शिल्पी राज की प्रतिक्रिया, कहा- 'यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpi Raj: एमएमएस लीक पर पहली बार आई शिल्पी राज की प्रतिक्रिया, कहा- 'यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पी राज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा की फेमस सिंगर शिल्पी राज कुछ दिनों से चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में भोजपुरी गायिका का एक एमएमएस ऑनलाइन लीक होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहीं थीं। वहीं अब शिल्पा राज ने एमएमएस लीक स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान शिल्पी राज ने अपने एमएमएस पर बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि वीडियो में जिस लड़की का चेहरा दिख रहा है वह कौन है। यह बस मेरी छवि खराब करने की साजिश है।'
2 of 4
शिल्पी राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया को दिए साक्षात्कार में शिल्पी बोलीं, ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नहीं देखा है। हां, मुझे लोगों ने बताया था कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग मेरा नाम ले रहे हैं। लेकिन मैं ये सोच रही थी कि इस वायरल एमएमएस में जिस लड़की का चेहरा नजर आ रहा है, वह कौन है। शिल्पी आगे कहती हैं- वीडियो में जो लड़की है, वो मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। इंडस्ट्री में जब कोई आगे बढ़ता है, तब लोग उसकी सफलता को रोकने के लिए उसके बारे में गलत-सलत बोलने लगते हैं।
3 of 4
सिंगर शिल्पी राज
- फोटो : Social media
शिल्पी ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्होंने कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। सच जाने बिनी किसी भी वीडियो के साथ किसी का भी नाम जोड़ना गलत है। जब एमएमएस लीक की खबरें सामने आईं, तब मेरे भाई बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। उन्होंने मुझे कॉल भी किया था और मैंने उन्हें पूरी बात समझाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिंगर शिल्पी राज
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी की गायिका अब बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं। शिल्पी ने कहा- मेरी ख्वाहिश है कि मैं एक दिन बॉलीवुड में गाना गाऊं। मौजूदा समय में मैं भोजपुरी में काफी अच्छा काम कर रही हूं। मेरे काम को देखते हुए म्यूजिक कंपनिज भी मुझे काम दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।