फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो की फिल्म को देखने के लिए विदेश में हुई छुट्टी

Tue, 10 Jan 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
one day holiday for watching chiranjeevi movie

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की कमबैक फिल्म 'खिलाड़ी नं. 150' बुधवार को पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है और इस फिल्म के लिए कई देशों की कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों और कई अन्य फर्मों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

इस हीरो की फिल्म को देखने के लिए विदेश में हुई छुट्टी

one day holiday for watching chiranjeevi movie

आपको बता दें कि चिरंजीवी की नई फिल्म कई देशों में करीब 500 थिएटर में दिखाई जाएगी। केवल यूएई में ही ये फिल्म 20 थिएटर में रिलीज हो रही है। दुबई चिरंजीवी फैन असोसिएशन के अध्यक्ष ओरुगंति सुब्रमण्यम शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमने नोवो सिनेमा में 11 जनवरी के पहले शो के सभी टिकट बुक कर लिए हैं। हालांकि सऊदी अरब में ये केवल एक ही थिएटर में दिखाई जाएगी।

इस हीरो की फिल्म को देखने के लिए विदेश में हुई छुट्टी

one day holiday for watching chiranjeevi movie

आपको बता दें कि ओमान के कुछ थिएटर में चिरंजीवी के बेटे राम चरन की फिल्म 'ध्रुव' दिखाई गई थी और वो काफी सफल भी रही थी। रियाद के कुछ लोगों का कहना है कि यह उनके लिए एक त्योहार जैसा होने जा रहा है। उनका हीरो 10 साल बाद कमबैक कर रहा है और वो पिछले कई साल से इसका इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरो की फिल्म को देखने के लिए विदेश में हुई छुट्टी

one day holiday for watching chiranjeevi movie

मस्कट की अल रियाद कंस्ट्रक्शन और ट्रेडिंग एलएलसी कंपनी ने चिरंजीवी को तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में 'बादशाहों का बादशाह' घोषित करते हुए 11 जनवरी को फिल्म रिलीज होने पर छुट्टी की घोषणा की है। कंस्ट्रक्शन फर्म के मैनेजर रामदास चंदका ने बताया कि हमारे हीरो की 150वीं फिल्म के रिलीज होने के इस मौके पर हम अपने कर्मचारियों को एक दिन का हॉलीडे देने पर बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

इस हीरो की फिल्म को देखने के लिए विदेश में हुई छुट्टी

one day holiday for watching chiranjeevi movie

आपको बता दें कि बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, कतर और यूएई में 4 लाख से ज्यादा तेलगु लोग काम करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अलग-अलग कंपनियों में मजदूर का काम करते हैं जबकि कुछ ही लोग अधिकारी स्तर पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed