हाल ही में एक अंग्रेजी फिल्म रिलीज हुई है, नाम है 'ओपेनहाइमर'। फिल्म दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी पर आधारित है और इसका निर्देशन किया है क्रिस्टोफर नोलन ने। फिल्म की रिलीज के बाद क्रिटिक्स से इसे खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक भी पूरे उत्साह के साथ यह फिल्म देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिसकी गवाही फिल्म का कलेक्शन दे रहा है। मगर, तारीफों के बीच यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर विरोध कर रहे हैं। भारतीय सिनेमाजगत की हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। आखिर क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं...
Oppenheimer Controversy: तारीफ....विरोध और विवाद! जानिए क्या है 'ओपेनहाइमर' पर मचा बवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों फूट रहा भारतीय दर्शकों का गुस्सा?
बता दें कि भारतीय सिनेमाघरों में 22 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म के एक दृश्य की वजह से सारा विवाद शुरू हुआ है। 'ओपेनहाइमर' के एक सीन में अपने निजी पलों के दौरान लीड हीरो (सिलियन मर्फी) संस्कृत में लिखा एक वाक्य पढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि हीरो द्वारा पढ़ी गईं ये लाइनें भगवद् गीता से हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विरोध के सुर गूंज रहे हैं और फिल्म से इस दृश्य को हटाए जाने की मांग की जा रही है। इस मामले पर कई सेलेब्स ने भी चुप्पी तोड़ी है।
रामगोपाल वर्मा ने किया यह ट्वीट
Irony is that an American nuclear scientist Oppenheimer read the BhagwadGeeta which I doubt even 0.0000001 % of Indians read
फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, 'विडंबना यह है कि एक अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपेनहाइमर ने भगवत गीता पढ़ी है, जिस पर मुझे संदेह है कि 0.0000001% भारतीय भी इसे पढ़ते हैं।' फिल्म निर्माता के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी क्लास लगाते दिख रहे हैं।
'श्रीकृष्ण' को नहीं लगा कुछ भी आपत्तिजनक!
सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले और भगवत गीता के श्लोकों का पाठ करने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'दर्शकों को ओपेनहाइमर की भावनात्मक स्थिति के दृश्य और भगवत गीता की इस पंक्ति को समझने की कोशिश करनी चाहिए।'
Oppenheimer Review: सिनेमा के एवरेस्ट पर पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन, ध्रुवतारा बने सिलियन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर
विवाद के बाद अनुराग ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म को लेकर उठे विवाद के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने न सिर्फ फिल्म से उस सीन को हटाने का निर्देश दिया है, बल्कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को भी आड़े हाथों लिया है। अनुराग ठाकुर ने इस आपत्तिजनक सीन पर सीबीएफसी से जवाब मांगा है। साथ ही निर्माताओं को इस विवादित सीन को मूवी से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।