सिनेमा की दुनिया में इस समय अगर किसी समारोह का नाम गूंज रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ ऑस्कर है। सभी की निगाहें 95वें अकादमी पुरस्कार पर टिकी हुई हैं। यह अवॉर्ड इस बार भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इस बार फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू भी बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसके साथ ही बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इस बार स्टेज पर होस्टिंग करती हुई भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में सभी लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही हमारे पास आप लोगों के लिए एक और खबर है, जो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देगी। दरअसल, लॉरेन गॉटलिब ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर के नाटू-नाटू गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।
Oscars 2023: ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' पर अब नाचेगा अमेरिका, इस एक्ट्रेस को मिली परफॉर्म करने की जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
95वें अकादमी पुरस्कार 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने वाले हैं। इसका प्रसारण भारत में 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे किया जाएगा, जिसमें सभी भारतीयों की उम्मीदें 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' पर टिकी हुई हैं। पहले ही साफ हो गया था कि ऑस्कर्स में इस गाने को लाइव परफॉर्म किया जाएगा, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे थे कि राम चरण और जूनियर एनटीआर इसपर परफॉर्मेंस देंगे। अभी इसको लेकर तो कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन अमेरिकी अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने घोषणा की है कि वह ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' पर परफॉर्म करेंगी।
Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में मौत की अटकलों के बीच आई सतीश कौशिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, इस वजह से गई थी जान
लॉरेन गॉटलिब की इस घोषणा से पहले ऐसी अफवाहें थीं कि राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर 2023 समारोह में 'नाटू नाटू' पर डांस करेंगे। हालांकि, अब साफ हो गया है कि वह लॉरेन हैं, जो अवॉर्ड सेरेमनी में इस गाने पर डांस करेंगी। लॉरेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसके पीछे हॉलीवुड लिखा है। इसको शेयर करने के साथ लॉरेन ने लिखा, 'स्पेशल न्यूज!!! मैं ऑस्कर में नाटू-नाटू पर परफॉर्म कर रही हूं!!!!!! मैं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे शुभकामनाएं दें!!!' लॉरेन गॉटलिब के इस पोस्ट ने सभी का दिल खुश कर दिया है।
आपको बता दें, डांसर और अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब उन कलाकारों में से हैं जो विदेश से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम हैं। लॉरेन ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एबीसीडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह गणेश आचार्य, प्रभु देवा, पुनीत पाठक और सलमान युसूफ जैसे डांसर्स के साथ नजर आई थीं। लॉरेन 'घोस्ट व्हिस्परर' , 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' , 'वेलकम टू कराची' में नजर आई हैं। इसके अलावा, वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट भी शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ ही लॉरेन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें हुईं वायरल, सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए अभिनेता
पिछले साल की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर स्थित 'डॉल्बी थिएटर' में किया जाएगा। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स का प्रसारण रविवार रात यानी 12 मार्च को रात 8 बजे एबीसी पीटी पर लाइव किया जाएगा। भारत में दर्शकों को ऑस्कर 2023 देखने के लिए 13 मार्च को थोड़ा जल्दी उठना होगा क्योंकि समारोह सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। भारत में दर्शकों के लिए अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर की जाएगी।