एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। होली के अगले दिन सुबह एक्टर का निधन हो गया। अभिनेता अनुपम खेर ने सबसे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी थी। शुरुआती जांच के आधार पर एक्टर के निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। मगर, अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है।
Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में मौत की अटकलों के बीच आई सतीश कौशिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, इस वजह से गई थी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ 'आपत्तिजनक दवाइयां' मिली थीं। इस बीच अभिनेता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौते के कोई सुराग नहीं मिले हैं। चार डॉक्टरों के पैनल ने यह पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि वह लंबे समय से हाइपरटेंशन और डायबीटिज से जूझ रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि सतीश का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इसके अलावा उनके विसरा को भी संभालकर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 से 15 दिनों के बीच उनके हार्ट और ब्लड की रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिससे तस्वीर और अधिक साफ हो सकेगी।
आपको बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने होली पार्टी में शिरकत की थी। एक्टर की मौत का सही कारण पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने होली की पार्टी में आए मेहमानों की पूरी लिस्ट तैयार की है, जो पार्टी के वक्त फार्महाउस में मौजूद थे। पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है, जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फरार है।
Pop Kaun: सतीश कौशिक के आखिरी कॉमेडी शो का ट्रेलर रिलीज, 'पॉप कौन' देख लोग बोले- याद तेरी आएगी
इससे पहले न्यूज एंजेंंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा था, 'एक्टर की मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए वे विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिला पुलिस की क्राइम टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उस फार्महाउस से कुछ 'दवाएं' बरामद की हैं, जहां होली की पार्टी चल रही थी।'
#SatishKaushikDeath | Delhi Police say they are waiting for the detailed postmortem report to know the exact cause of the death. A crime team of District Police visited the farmhouse in Southwest Delhi where the party was organised & recovered some 'medicines': Sources
आपको बता दें कि एक्टर का गुरुवार तड़के निधन हो गया। होली पार्टी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एक्टर की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड जगत गमगीन है। बता दें कि एक्टर के परिवार में उनकी बेटी वंशिका और पत्नी शशि कौशिक हैं। अभिनेता आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'छतरीवाली' में नजर आए थे। मौत के बाद एक्टर को फैंस फिल्म 'इमरजेंसी' में देख सकेंगे। कंगना रणौत की इस फिल्म में सतीश कौशिक, बाबू जगजीवन राम के किरदार में दिखेंगे।