फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TJMM: तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना रिलीज होते ही ट्रोल हुईं श्रद्धा, लोग बोले- और कितने वाहियात गाने आएंगे

Sat, 11 Mar 2023 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Mar 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar New Song Maine Pi Rakhi Hai released Shraddha Kapoor got trolled for her dance
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram.com/shraddhakapoor/

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को फैंस अपना खूब प्यार दे रहे हैं। रणबीर कपूर की इमेज इंडस्ट्री में वैसे भी चॉकलेटी बॉय की है। इसलिए जब भी इनकी कोई फिल्म रिलीज होती है। उनकी फैन फॉलोइंग उनका खूब सपोर्ट करते हैं। रणबीर इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। अब इस फिल्म के एक नए गाने को लेकर श्रद्धा कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

Tu Jhoothi Main Makkar New Song Maine Pi Rakhi Hai released Shraddha Kapoor got trolled for her dance
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को रिलीज हुए तीन दिन गुजर चुके हैं। यह फिल्म लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन फिल्म का गाना लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। अब फिल्म का एक नया गाना भी रिलीज किया गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं और पूरी तरह से नशे में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाने को वीकेंड पर रिलीज किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

 

Tu Jhoothi Main Makkar New Song Maine Pi Rakhi Hai released Shraddha Kapoor got trolled for her dance
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज के बाद इस स्पेशल सॉन्ग को यूथ के लिए शूट किया गया है। इस नए गाने में भी श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी धूम मचाते हुए नजर आ रही है। इस गाने का टाइटल है ‘पक्की है मैंने पी रखी है।’ इस नए रिलीज गाने में श्रद्धा शराब के ग्लास के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना श्रद्धा के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें हुईं वायरल, सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar New Song Maine Pi Rakhi Hai released Shraddha Kapoor got trolled for her dance
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा ने इस नए गाने को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस गाने की लिरिक्स के लिए और श्रद्धा के परफॉर्मेंस के लिए उन्हें लगातार ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ मैं डिसलाइक बटन दबा रहा हूं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कुछ भी लिरिक्स बना लो बस, गाने का मतलब भी पता है।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘और कितने बेकार गाने आने वाले हैं इस फिल्म से एक भी गाना ठीक नहीं है।’

Oscar 2023: हर्षवर्धन कपूर को पता चला ऑस्कर 2023 की बेस्ट अभिनेत्री के विनर का नाम! ट्वीट ने मचा दी खलबली

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar New Song Maine Pi Rakhi Hai released Shraddha Kapoor got trolled for her dance
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो गाने की कोरियोग्राफी पर ही सवाल उठा दिए हैं और श्रद्धा को जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, ‘श्रद्धा का तो एयरपोर्ट लुक ही इससे अच्छा लगता है, आखिर लोगों के शराब पीते दिखना कूल क्यों लगता है।’ आपको बता दें कि ‘फिल्म तू झूठी मैं मक्कार’ को होली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज होने का फायदा मिला है। इस फिल्म को फैंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed