फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

Fri, 13 Feb 2015 04:04 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन

ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

oscor nominies movies

ऑस्कर अवार्ड की घोषणा 22 फरवरी को होगी। हम आपको मुख्य वर्ग में शामिल उन फिल्मों की पूरी जानकारी दे रहे हैं जिनको देख आप खुद ही तय कर लें कि आपके अनुसार इनमें से कौन हैं ऑस्कर की हकदार।



ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

oscor nominies movies

फिल्म को बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मि‌क्‍सिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले वर्ग के लिए भी नामांकित किया गया है। इसके अवाला फिल्म के हीरो ब्रेडली कूपर को बेस्ट हीरो कै‌टेगिरी में नॉमीनेशन मिला है। फिल्म ने अमेरिका में काफी धूम मचाई थी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

नेवी सील क्रिस काइल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर ही जबर्दस्त रिस्पांस मिला। कहानी कुछ इस प्रकार है काइल चार साल इराक में ड्यूटी पर रहते हैं जिनको उस मिलिटरी का सबसे खतरनाक स्नाइपर के तौर पर पहचाना जाता है।

उन्होंने करीब 160 दुश्मनों को मार गिराया था। कहानी तब जबर्दस्त मोड़ लेती है जब ये इंसान इराक की एक औरत और उसके बच्चे को मारने की कशमकश में फंस जाता है। इस बात के शक के साथ की उस महिला के पास छिपा हुआ ग्रेनेड हो सकता है।

ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

oscor nominies movies

बर्डमैन' जो एक ब्लैक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक हॉलीवुड एक्टर जो हमेशा से बर्डमैन का किरदार रुपहले पर्दे पर करता आया है और जिसने उसे एक नई पहचान ‌मिली। बाद में उसी सुपरहीरो बर्डमैन की आवाज और परछाईं को हमेशा उसका पीछा करते पाता है। तब भी जब एक्टर अपने कैरियर को पुनर्जीवित करने के लिए एक नई दिशा की तलाश में है।

फिल्म के हीरो माइकल कीथन बेस्ट हीरो की रेस में ब्रेडली कूपर के साथ सबसे अग्रणी संभावितों में से एक हैं। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस, सिनेमेटॉग्रफी, डायरेक्टर और साउंड मिक्सिंग के लिए नॉमिनेशन मिला है। फिल्म ने बॉप्टा अवार्डस में काफी धूम मचाई है। ऑस्कर में फिल्म को 9 कैटिगिरी में नॉमीनेशन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

oscor nominies movies

इस फिल्म को बनने मे पूरे बारह साल लगे। रिचर्ड लिंकलेटर की शानदार फिल्म 'बॉयहुड  एक बच्चे के बड़े होने तक के सफर को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाती है। चाइल्ड हुड से लेकर मैच्योर होने के दरमियान जिंदगी कैसे पड़ाव से होकर गुजरती है कैसी मनोदशा होती है यह सब फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में कई फैमिली पार्टियां, रोडट्रिप और परिस्थितियों को इस प्रकार दिखाया गया है कि आप खुद को इस फिल्म से जुड़ा पाते हैं।
टीनेजर्स को भी यह फिल्म प्रभावित कर सकती है। फिल्म की एक खासियत यह भी है कि 12 साल के अंतराल के बाद भी इसके किरदारों को नहीं बदला गया। एलर कोर्टेने इसमें मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी है।ऑस्कर में बेस्ट फिल्म, सपोर्टिंग ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्म एडिटिंग में इसका नॉमीनेशन हुआ है।

विज्ञापन

ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता

oscor nominies movies

इस मूवी को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सिनमेटॉग्राफी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट मेकअप, बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह फिल्म अपने आप में काफी अलग है और ऑस्कर की रेस में सबसे आगे है। फिल्म एक युवा लेखक के इर्द गिर्द घूमती है जो एक लेख पढते वक्त ग्रेंड बुडापेस्ट होटल के बारे में काफी अलग बातें पता करती है।

यह होटल जो अर्श से फर्श तक का सफर तय कर चुका है। यह होटल अपने आप में बेहद अलग और शानदार था। इसके बाद कहानी होटल के मजेदार घटनाक्रम से गुजरती हुई लेखिका को उसके मालिक तक पंहुचाती है जो कभी भी इस होटल को बंद नहीं करना चाहता था। रॉलफ फिनैस, बिल मरी और सोराइस इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। डायरेक्‍शन वेस एडेंरसन ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed